
कुंभ मेले और विधानसभा चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कोरोना पर ध्यान देने की अपील
AajTak
याचिका में कहा गया है कि केंद्र, उत्तराखंड सरकार और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को निर्देश दिया जाए कि वे जल्द से जल्द हरिद्वार कुंभ में एकत्रित लोगों की भीड़ हटाएं और कुंभ से घर लौट रहे लोगों के लिए सुरक्षा प्रोटोकाल तय करें. साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दिया जाए कि वे कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसी तरह की भीड़ को बढ़ावा नहीं देंगी.
हरिद्वार में जारी कुंभ मेले और चार राज्यों और एक केद्र शासित प्रदेश में विधानसभा के शेष चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका में लोगों के भारी तादाद में जमावड़े को मुद्दा बनाते हुए सिर्फ कुंभ मेले की ही बात नहीं कही गई है, बल्कि कुछ राज्यों में हो रहे चुनावों में राजनीतिक रैलियों में भीड़ एकत्र किए जाने पर भी सवाल उठाया गया है. याचिका में निर्वाचन आयोग को कोरोना प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए जाने की मांग की गई है. नोएडा के वकील संजय पाठक ने यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है. याचिका में केंद्र सरकार, उत्तराखंड सरकार, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और निर्वाचन आयोग को पक्षकार बनाया गया है. याचिका में मांग की गई है कि केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार को तत्काल प्रभाव से हरिद्वार के कुंभ मेले में लोगों को आमंत्रित करने का विज्ञापन देने से रोका जाए.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











