
कुंभ मेला देख नाराज हुए रामगोपाल वर्मा, कहा- ये कोरोना एटम बम है, जिम्मेदारी कौन लेगा?
AajTak
इस दौरान जहां लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है वहीं दूसरी तरफ चुनावी रैलियों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही. और तो और धर्म और आस्था में सराबोर लोग कोरोना के खौफ को दरकिनार कर हरिद्वार में चल रहे कुंभ स्नान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इस पर फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने नाराजगी व्यक्त की है.
देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जिस तरह से बढ़ रहा है वो सभी के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है. मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसके मद्देनजर एक बार फिर से लॉकडाउन लगने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जो एक अच्छा संकेत नहीं है. इस दौरान जहां लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है वहीं दूसरी तरफ चुनावी रैलियों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही. और तो और धर्म और आस्था में सराबोर लोग कोरोना के खौफ को दरकिनार कर हरिद्वार में चल रहे कुंभ स्नान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इस पर फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने नाराजगी व्यक्त की है. सभी जानते हैं कि रामगोपाल वर्मा अपने भड़काऊ कमेंट के लिए जाने जाते हैं. वे काफी ज्यादा बेबाक हैं और हमेशा कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिससे किसी ना किसी बवाल को तूल जरूर मिल जाती है. लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए उन चीजों की तरफ भी लोगों का ध्यान लेकर जाते हैं जो एक अलग ही वास्तविकता होती है और उससे समाज को कहीं ना कहीं कुछ नुक्सान जरूर हो रहा होता है. हाल ही में एक्टर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है और कोरोना काल में हरिद्वार में चल रहे कुंभ स्नान पर सवाल उठाया है. एक्टर ने लिखा- "जो आप देख रहे हैं वो कुंभ मेला नहीं है बल्कि ये कोरोना एटम बम है. मैं चकित हो रहा हूं कि इस वाइरल एक्सप्लोजन का दोष किसे दिया जाएगा?"
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










