
कीमती चीजें खोने के पीछे कौन से ग्रह होते हैं जिम्मेदार, ऐसा लगातार होना शुभ या अशुभ?
AajTak
चीजों का खोना या मिलना ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है. सोने का खोना शुभ नहीं होता है, लेकिन मिलना शुभ होता है. जबकि शीशा या रुमाल का खोना शुभ नहीं होता है.
अक्सर जाने-अनजाने लोग अपनी कई कीमती चीजें खो देते हैं. ऐसा होना एक सामान्य घटना है. लेकिन चीजें लगातार खोने लगे तो इसके पीछे ग्रहों-नक्षत्रों की चाल भी हो सकती है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति की चीजें लगातार खोने लगे तो इसे गंभीरता से लेना जरूरी है. कई बार ग्रहों का खेल भी चीजें खोने के लिए जिम्मेदार होता है. आइए इसे बारीकी से समझने का प्रयास करते हैं.
कब खोता है सामान? ज्योतिष के अनुसार छठे, ग्यारवें और बारहवें भाव से चीजों का नुकसान देखा जाता है. गोचर के चंद्रमा के चौथे, आठवें या बारहवें भाव में होने पर चीजों का नुकसान हो सकता है. राहु और चंद्रमा का संयोग बनने पर चीजें अचानक खो जाती हैं. अगर इसमें शनि या मंगल का संबंध होता है तो चीजें नहीं मिलती हैं. लेकिन शुक्र, गुरु या शुभ ग्रह इसमें होते हैं तो चीजें मिल जाती हैं. आमतौर पर शनिवार को खोई चीजें या तो नहीं मिलती या फिर काफी देर से मिलती हैं.
कब चीजें लगातार खोती हैं? ज्योतिषविदों का कहना है कि अगर आपकी कुंडली में राहु, केतु या बुध की दशा हो. या फिर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है और आपकी राशि वृष, कन्या या मकर हो या कर्क, वृश्चिक, मीन हो तो चीजें खोने की संभावना अधिक रहती है. इसके अलावा अगर आप का मूलांक 02, 04, या 08 हो या फिर आपने भूरे रंग का कुत्ता पाला हो या काले रंग की गाड़ी खरीदी हो.
सामान खोना-पाना शुभ है या अशुभ? चीजों का खोना या मिलना ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है. सोने का खोना शुभ नहीं होता है, लेकिन मिलना शुभ होता है. जबकि शीशा या रुमाल का खोना शुभ नहीं होता है. लेकिन इनका मिलना शुभ होता है. कपड़ों का खोना बिल्कुल शुभ नहीं होता है. यह किसी बीमारी का संकेत देता है. रत्नों का खोना शुभ होता है. इससे कोई बड़ी बाधा टल जाती है. किसी मांगलिक कार्य के समय शृंगार का सामान खोना आपके स्वस्थ होने का सूचक है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











