
कीचड़ में गिरीं Shehnaaz Gill! एक्ट्रेस की हालत देख आप भी कहेंगे क्या हो गया?
AajTak
आपकी सबकी चहेती शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में शहनाज मिट्टी में सनी नजर आ रही हैं. ब्लैक शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने शहनाज को तस्वीरों में अलग-अलग तरह से पोज देते हुए देखा जा सकता है.
बिग बॉस 13 फेम शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Kaur Gill) पंजाब की कटरीना कैफ से हिंदुस्तान की शहनाज बन चुकी हैं. करोड़ों दिलों पर राज करने वाली शहनाज जहां भी जाती हैं अपनी अलग छाप छोड़ जाती हैं. शायद इसलिये वो हर दिल अजीज भी बन चुकी हैं. जैसे कि हम सबको पता है कि शहनाज अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर हैं. इसलिये एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर मिट्टी से जुड़ी फोटोज पोस्ट करके सबको चौंका दिया है.
मिट्टी में सनी शहनाज आपकी सबकी चहेती शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में शहनाज मिट्टी में सनी नजर आ रही हैं. ब्लैक शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने शहनाज को तस्वीरों में अलग-अलग तरह से पोज देते हुए देखा जा सकता है. एक तरफ जहां आम इंसान सड़क पर पड़ी मिट्टी देख कर दूर अपनी राह बदल लेते है. वहीं शहनाज आराम से गीली मिट्टी में पोज दे रही हैं.
कमाल की बात ये है कि मिट्टी में खेलती हुई शहनाज ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, स्पा टाइम. मतलब पंजाबी एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज देश की मिट्टी है. चेहरे पर प्यारी सी स्माइल लिये शहनाज को देख कर उनके फैंस का दिल गदगद हो चुका है. शहनाज की तस्वीरों पर एक से बढ़ कर एक कमेंट्स आ रहे हैं.
फैंस ने बरसाया प्यार शहनाज गिल की फोटोज देख कर फैंस उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ बता रहे हैं. कई लोगों ने फोटोज पर हार्ट इमोजी बना कर उन्हें ढेर सारा प्यार भी भेजा है. वैसे ये पहला मौका नहीं है जब शहनाज गिल ने साबित किया है कि लोग उन्हें इतनी मोहब्बत क्यों करते हैं. ऐसे ना जाने कितने मौके आये हैं जब शहनाज ने बता दिया है कि वो चाहें कितनी ही बड़ी स्टार क्यों ना बन जायें, लेकिन उनका दिल हमेशा बच्चा ही रहेगा.
वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो शहनाज गिल सलमान खान की कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं. हालांकि, इस पर अभी ऑफिशयली स्टेटमेंट आना बाकी है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











