
किस हाल में हैं जीबी रोड की सेक्स वर्कर्स, दिल्ली चुनाव में सरकार से क्या हैं मांगें?
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शहर के केंद्र में स्थित गार्स्टिन बास्टियन (जीबी) रोड पर रहने वाली सेक्स वर्कर्स आज भी बुनियादी सुविधाओं जैसे साफ पानी, नियमित बिजली और स्वच्छता से वंचित हैं.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शहर के केंद्र में स्थित गार्स्टिन बास्टियन (जीबी) रोड पर रहने वाली सेक्स वर्कर्स आज भी बुनियादी सुविधाओं जैसे साफ पानी, नियमित बिजली और स्वच्छता से वंचित हैं. 5 फरवरी को होने वाले चुनाव और 8 फरवरी को वोटों की गिनती की तैयारी के बीच इन महिलाओं को उम्मीद है कि नई सरकार उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेगी.
'15 महिलाएं एक वॉशरूम का करती हैं इस्तेमाल' न्यूज एजेंसी से बात करते हुए 30 साल से सेक्स वर्कर के रूप में काम कर रही सावित्री (बदला हुआ नाम) ने कहा, 'हम भी बाकी लोगों की तरह वोट डालते हैं, लेकिन हमारी समस्याओं को कभी कोई नहीं सुनता. चार-पांच महिलाएं एक कमरे में रहती हैं और एक फ्लोर पर 10-15 महिलाएं सिर्फ एक वॉशरूम का इस्तेमाल करती हैं.'
30 वर्षीय रेशमा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि पानी और सफाई की कमी के कारण उन्हें गंदगी में रहना पड़ता है. सुबह और रात में तीन-चार घंटे तक बिजली नहीं रहती. गर्मियों में स्थिति और खराब हो जाती है.
'नेता बस वादे करते हैं' जीबी रोड की संकरी गलियों और कमरों में घुसते ही हालात बदतर दिखाई देते हैं. छोटे-छोटे कमरे हैं, जिनमें न तो खिड़कियां हैं और न ही ताजी हवा या रोशनी आती है. रानी (बदला हुआ नाम), पिछले 10 साल से यहां रह रही हैं. उन्होंने कहा, 'हर चुनाव में नेता आते हैं और वादे करते हैं, लेकिन हमारे हालात कभी नहीं बदले.'
'पानी की पाइपलाइन महीनों से खराब' नेहा (बदला हुआ नाम) ने बुनियादी सुविधाओं की कमी पर बात करते हुए कहा, 'पानी की पाइपलाइन महीनों से खराब पड़ी है. जो पानी मिलता है, वह गंदा होता है, लेकिन हमारे पास कोई और चारा नहीं है. शिकायत करने पर भी कुछ नहीं होता.'
'राशन कार्ड की समस्या' अनिता (बदला हुआ नाम), लगभग 70 साल की हैं, उन्होंने कहा, 'हमारे पास राशन कार्ड तक नहीं हैं. कई एनजीओ आते हैं, हमारी समस्याएं सुनते हैं, लेकिन हमारी जिंदगी को थोड़ा बेहतर बनाने के लिए कुछ नहीं करते.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







