
किस दाढ़ी वाले ड्रग्स माफिया के बारे में बोल रहे Nawab Malik? 'माशूका' का भी किया जिक्र
AajTak
नशे के जहाज में वो दाढ़ीवाला कौन? ये सवाल आज सुर्खियों में है और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने इस सवाल को उठाया है. मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े पर आरोपों की बौछार में और धार देते हुए नवाब मलिक ने आज एक इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया का जिक्र किया. नवाब मलिक के मुताबिक जिस दिन आर्यन की गिरफ्तारी हुई उस दिन दाढ़ीवाला माफिया क्रूज पर था लेकिन समीर वानखेड़े ने उसे नहीं पकड़ा. नवाब मलिक के मुताबिक वो दाढ़ी वाला दिल्ली के तिहाड़ जेल के अलावा राजस्थान के जेल में भी रह चुका है. गोवा में भी उसका ड्रग्स रैकेट चलता है. नवाब मलिक ने कहा कि वो दाढ़ी वाले का नाम अभी नहीं बताएंगे लेकिन उन्होंने आरोप लगाय़ा कि समीर वानखेडे से उस इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की दोस्ती है, इसलिए वो छुट्टा घूम रहा है. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











