
किस कार से चलते हैं CM योगी, अखिलेश और मायावती? इनकी पसंद है पजेरो!
AajTak
यूपी विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर विपक्ष के नेता अखिलेश यादव, मायावती और प्रियंका गांधी सभी चुनावी रैलियों और प्रचार में व्यस्त हैं. लेकिन क्या आप इन नेताओं की कारों के बारे में जानते हैं. आइए हम आपको बता रहे हैं इन्हीं के बारे में...
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर विपक्ष के नेता अखिलेश यादव, मायावती और प्रियंका गांधी सभी चुनावी रैलियों और प्रचार में व्यस्त हैं. लेकिन क्या आप इन नेताओं की कारों के बारे में जानते हैं. आइए हम आपको बता रहे हैं इन्हीं के बारे में...
योगी आदित्यनाथ की कार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास फिलहाल कोई कार नहीं है. 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई कार खरीदने से मना कर दिया था और मुख्यमंत्री होने के नाते उनके बेड़े में मर्सडीज बेंज की एसयूवी शामिल है. आप उन्हें Mercedes Benz ML350 में घूमते देख सकते हैं. इस कार की कीमत 66.97 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ की पहली पसंद Toyota Fortuner होती है.
अखिलेश को पंसद है Pajero उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताल ठोक रहे अखिलेश यादव भी रोडशो में बड़ी-बड़ी कारों में घूमते दिखते हैं. हालांकि उनके पास भी अपनी कोई कार नहीं है, लेकिन उनकी फेवरिट कारों में से एक है Mitsubishi Pajero. वहीं हाल में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें Volvo XC90 एसयूवी में भी देखा गया. इस कार की इंडियन मार्केट में कीमत करीब 80.9 लाख रुपये है. इसके अलावा अखिलेश यादव को आप Mercedes GLS 350 में भी अक्सर सफर करते हुए देख सकते हैं. इंडियन मार्केट में Pajero की कीमत करीब 28 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं मर्सडीज जीएलएस 350 की कीमत 88.18 लाख रुपये है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












