
'किसी दलित विधायक को बनाएं नेता प्रतिपक्ष', स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को दिया चैलेंज
AajTak
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में चैलेंज दिया है कि वह दिल्ली में किसी दलित समाज से आने वाले विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाएं. उन्होंने कहा कि दलित नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाना एक राजनीतिक फैसला नहीं होगा, बल्कि ये हमारे मूल सिद्धांतों को निभाने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा.
दिल्ली विधानसभा में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में नेता प्रतिपक्ष को लेकर मंथन जारी है. बताया जा रहा है कि गोपाल राय या आतिशी को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. इसी बीच स्वाति मालीवाल ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को चैलेंज दिया है कि वह दिल्ली में किसी दलित समाज से आने वाले विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाएं. इस संबंध में उन्होंने केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है.
स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा, 'दिल्ली चुनावों के नतीजों के बाद अपने स्वास्थ्य और मन की शांति पर ध्यान दे रहे होंगे. इस पत्र के माध्यम से आपके समक्ष एक जरूरी मांग रखना चाहती हूं. आपको याद होगा आपने 2022 में पंजाब चुनाव के दौरान वादा किया था कि जीतने के उपरांत हम एक दलित उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन बहुत दुख की बात है कि 3 साल बाद भी ये वादा पूरा नहीं हुआ.'
'दलित नेता को बनाएं नेता प्रतिपक्ष'
उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा, 'अब जब दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का वक्त आया है तो मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली से पार्टी के दलित समाज से आने वाले एक विधायक को आप दिल्ली का नेता प्रतिपक्ष बनाएं.'
'मैं आग्रह करती हूं...'
स्वाति ने पत्र में आगे लिखा, 'एक दलित विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाना सिर्फ एक राजनीतिक फैसला नहीं होगा, बल्कि यह हमारे मूल सिद्धांतों को निभाने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा. मैं आपसे आग्रह करती हूं कि इस बार अपने वादे पर खरे उतरें और यह साबित करें कि आप सिर्फ बातें ही नहीं, बल्कि हकीकत में भी समानता और न्याय की राजनीति करते है. पंजाब से की गई वादाखिलाफी को दोहराने से बचें और इस ऐतिहासिक फैसले को लें.'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









