
किसी को वेटर से इश्क-कहीं सास बनी उलझन, पूरी दुनिया में ऐसे बर्बाद हुए कई हनीमून
AajTak
Whisper नाम के 'सीक्रेट टेलिंग ऐप' के जरिए दुनियाभर के लोगों ने हनीमून पर अपने साथ हुई तबाही और आपबीती को दुनिया के सामने रखा है. पूरे ट्रिप पर पार्टनर की उल्टियों से परेशान लोगों से लेकर ससुराल वालों के साथ चिपककर चलने वालों ने हनीमून पर अपने साथ हुई ट्रजेडी को साझा किया.
शादी के बाद लोग एक यादगार और रोमांटिक हनीमून पर जाने का सपना देखते हैं, लेकिन इसकी हकीकत कई बार बिल्कुल अलग ही होती है. Whisper नाम के 'सीक्रेट टेलिंग ऐप' के जरिए दुनियाभर के लोगों ने हनीमून की आपबीती को दुनिया के सामने रखा है. पूरे ट्रिप पर पार्टनर की उल्टियों से परेशान लोगों से लेकर ससुराल वालों के साथ चिपककर चलने वालों ने हनीमून पर अपने साथ हुई ट्रजेडी को साझा किया. इनमें सेक्स के चलते आने वाली बाधाएं सबसे ज्यादा कॉमन थीं. हनीमून पर अपने दुख को जाहिर करते हुए एक महिला ने लिखा, 'बीमारी की वजह से मेरा पूरा हनीमून तबाह हो गया. पहले ही दिन मैं बीमार पड़ गई, लेकिन अगले ही दिन ठीक भी हो गई. मेरी रिकवरी हुई तो दुर्भाग्यवश अगले ही दिन मेरे पति बीमार पड़ गए. घर पहुंचने से पहले हनीमून पर हमने सिर्फ एक बार सेक्स किया.' इसी तरह एक दूसरी महिला ने हनीमून पर अपने साथ हुई तबाही के बारे में बताया. महिला ने लिखा कि हनीमून पर उसके पति के अलावा सास-ससुर भी साथ आए थे. दुर्भाग्यवश हमारा रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












