
किसी को करोड़ों, तो किसी को एक रुपया भी नहीं, क्या है YouTube का असली खेल
AajTak
YouTube पर करियर बनाना बहुत से लोगों का सपना होता है. हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो YouTube से कमाई नहीं कर पाते हैं. सवाल आता है कि ऐसा क्या है, जो कुछ लोग YouTube से लाखों की कमाई कर लेते हैं, जबकि कुछ के चैनल कभी मोनेटाइज भी नहीं हो पाते हैं. इसका जवाब हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं.
YouTube से कई लोग मोटी कमाई कर रहे हैं. इसे देखते हुए बहुत से लोग चैनल तो बना लेते हैं, लेकिन इसके बाद उनका चैनल ना तो कभी मोनेटाइज हो पाता है ना कभी उनकी कमाई होती है. ऐसा क्यों होता है कि किसी का चैनल तो खूब चल रहा है, जबकि किसी का आज तक मोनेटाइज भी ना हो पाया हो.
इन सब की वजह आपका डाले कंटेंट और YouTube चैनल हो सकते हैं. अगर आप एक यूट्यूब चैनल बनाना चाहते हैं या बना चुके लेकिन मोनेटाइज नहीं हुआ है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखकर उस दिशा में शुरुआत करनी चाहिए.
सबसे पहले आपको सही टॉपिक चुनना होगा. आप किस तरह का कंटेंट बनाना चाहते हैं, इससे ज्यादा जरूरी है, लोग किस तरह का कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं. ऐसे मुद्दों पर वीडियो बनाएं, जिस पर ज्यादा लोगों का इंटरेस्ट हो और जिसकी ऐड वैल्यू ज्यादा हो. भारत में टेक, फाइनेंस, एजुकेशन और हेल्थ जैसे वीडियोज पर अच्छी कमाई होती है.
यह भी पढ़ें: YouTube को टक्कर देने की तैयारी में मार्क जकरबर्ग, मेटा ने किया बड़ा ऐलान
अगर आप अपने चैनल पर मल्टीपल चीजें पोस्ट करते हैं, तो यूजर्स कंफ्यूज हो सकते हैं. चैनल को मोनेटाइज कराने के लिए आपके चैनल पर कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स और 3000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए. अगर शॉर्ट्स डालते हैं, तो 90 दिनों में 30 लाख व्यूज शॉर्ट्स पर होने चाहिए.
बेहतर वॉच आवर के लिए आपको लॉन्ग फॉर्मेट के वीडियो बनाने चाहिए. आप 6 से 10 मिनट के वीडियो बना सकते हैं. वहीं शॉर्ट्स को सिर्फ रीच के लिए बनाना चाहिए. इससे आपको जल्दी रीच मिलेगी और सब्सक्राइबर्स भी तेजी से बढ़ेंगे. यूट्यूब वॉच आवर पर पैसे देता है व्यूज पर नहीं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







