
'किसी और दिन को बाल दिवस मनाना गलती, सही मायनों में 26 दिसंबर को मनाना चाहिए', बोले CM मोहन यादव
AajTak
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 26 दिसंबर के अलावा किसी और दिन को बाल दिवस मनाने को पुरानी गलती बताया और कहा कि 26 दिसंबर को ही बाल दिवस मनाना चाहिए.
गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान दिवस को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को हमीदिया रोड गुरद्वारे पर मत्था टेकने पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 26 दिसंबर के अलावा किसी और दिन को बाल दिवस मनाने को पुरानी गलती बताया और कहा कि 26 दिसंबर को ही बाल दिवस मनाना चाहिए.
सीएम यादव ने कहा, 'यशस्वी प्रधानमंत्री जी की ओर से आज के दिन को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा हुई और जिस प्रकार से पूरा देश मना रहा है, मैं सच्चे अर्थ में गुरुजी और उनके परिवार के बलिदान को स्मरण भी कर रहा हूं और मुझे संतोष है इस बात का कि हमारे समाज ने दूसरे किसी और दिन को बाल दिवस बनाने की जो पुरानी गलती की थी, उसको संशोधित करते हुए 26 दिसंबर को बनाने की हुई है. यही सच्चे अर्थों में बाल दिवस होना चाहिए.'
CM ने मीडिया से चर्चा में कहा, दशमेश गुरु गोबिंद सिंह जी सहित उनके पूरे परिवार ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया. आप सबकी वीरता, शौर्य और साहस की कहानियां सदैव हम भारतवासियों को धर्म की रक्षा एवं मानवता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी.
बता दें कि देश हर साल प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को 'बाल दिवस' के रूप में मनाता है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









