
'किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में हारी कांग्रेस...', चुनाव नतीजों पर पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का बयान
AajTak
Punjab Latest News in Hindi: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड जनादेश मिला है. 117 में से 92 सीटें जीतकर AAP सरकार बनाने जा रही है. नई सरकार के गठन से पहले गवर्नेंस को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.
पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Elections 2022) में बीजेपी, कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पंजाब में कांग्रेस की हार क्यों हुई इस पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (Former PM HD Devegowda) ने बड़ा बयान दिया है.
एचडी देवगौड़ा ने कहा, 'राज्य में कांग्रेस (Congress) की विफलता के कारणों में किसान आंदोलन और कांग्रेस पार्टी की आंतरिक समस्या शामिल है.'
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के आंतरिक कलह के कारण ही AAP और दूसरे दलों को अच्छा मौका मिला है. देवगौड़ा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की बजाय जनता ने AAP को मौका दिया यह इस बात को दर्शाता है कि वहां के लोग बीजेपी को नहीं चाहते हैं.
सभी को एक साथ लेकर चलने के कारण हाथ लगी नाकामी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आंतरिक विवाद को सुलझाने में अक्षमता और सभी को एक साथ लेकर चलने में नाकामी से पंजाब में उसे हार मिली और आम आदमी पार्टी को लाभ हुआ. .
क्षेत्रीय दल देशहित के लिए एकजुट हों

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











