
किसानों की मुफ्त बिजली पर घमासान - केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
AajTak
दिल्ली बीजेपी किसान मोर्चा ने शनिवार को CM आवास पर प्रदर्शन किया, साथ ही बारिश के कारण उनकी जो फसल खराब हुई है उसके मुआवजे की मांग की. बता दें कि अब से दो दिन पहले दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंत्री अतिशी ने बयान दिया था कि एलजी और बीजेपी दिल्ली में किसानों की मुफ्त बिजली खत्म करने की साजिश कर रहे हैं.
दिल्ली में किसानों की फ्री बिजली का मुद्दा एक बार फिर BJP और आम आदमी पार्टी में घमासान की वजह बन रहा है. दिल्ली बीजेपी किसान मोर्चा ने शनिवार को CM आवास पर प्रदर्शन किया, साथ ही बारिश के कारण उनकी जो फसल खराब हुई है उसके मुआवजे की मांग की.
बता दें कि अब से दो दिन पहले दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंत्री अतिशी ने बयान दिया था कि एलजी और बीजेपी दिल्ली में किसानों की मुफ्त बिजली खत्म करने की साजिश कर रहे हैं. आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि किसानों के साथ-साथ वकीलों की भी 200 यूनिट बिजली खत्म करने को लेकर बीजेपी नेता उपराज्यपाल के दफ्तर में बैठे रहते हैं. आतिशी ने कहा था कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार मुफ्त बिजली खत्म नहीं होने देगी.
आतिशी के बयान के बाद भाजपा सामने लाई कई वीडियोज
आतिशी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करना शुरू कर दिया. बीजेपी नेताओं ने बाहरी दिल्ली के गांवों के किसानो की वीडियो शेयर करने शुरू किए, जिसमें किसानों ने कहा उनको मुफ्त बिजली तो नहीं मिल रही, बल्कि लाखों रुपये के बिल आ रहे हैं. जिसके कारण वो खेती भी नहीं कर पा रहे हैं.
सांसद प्रवेश वर्मा का आतिशी पर पलटवार
दिल्ली बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा था, 'दिल्ली की नई मंत्री बनी आतिशी ने कल हमेशा की तरह झूठ बोला कि दिल्ली में किसानों को बिजली मुफ्त मिलती ,है जिसको उपराज्यपाल महोदय रोक रहे हैं. इन आप पार्टी वालों को टीवी पर भी झूठ बोलते शर्म नहीं आती, कभी दिल्ली के गांव जाते तो पता लगता कि किसान को हजारों के बिल आते हैं. बीजेपी अब इस मुद्दे पर दिल्ली देहात के गांव-गांव में पोल खोलेगी.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








