
'किसने ऑफर दिया, किसने फोन किया, कैसे संपर्क किया?' बीजेपी ने आतिशी को भेजा लीगल नोटिस
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को लीगल नोटिस भेज दिया है. आतिशी से पूछा गया है कि आखिर उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए किसने संपर्क किया और किसने उन्हें ऑफर दिया? आतिशी ने मंगलवार को दावा किया था कि उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था.
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी को भारतीय जनता पार्टी ने लीगल नोटिस भेजा है. आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया था, 'मुझे भाजपा ज्वॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया था और कहा गया कि मैं बीजेपी में शामिल हो जाऊं और अपना राजनीतिक करियर बचा लूं. अगर भाजपा ज्वॉइन नहीं करी तो आने वाले एक महीने में मुझे एक महीने में अरेस्ट कर लिया जाएगा.'
अब इसी बयान को लेकर दिल्ली बीजेपी के मीडिया विभाग की तरफ से आतिशी को मानहानि का नोटिस दिया गया है. बीजेपी ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ के मान को ठेस पंहुचाई. पार्टी ने नोटिस में पूछा कि आखिर आपसे किसने संपर्क किया उसका कोई सबूत है तो जमा करवाइए. यह भी पूछा गया है कि आपसे फोन पर संपर्क किया गया है या व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया गया? ये भी बताइए.
यह भी पढ़ें: आतिशी का दावा- गिरफ्तारी के बाद से 4.5 KG घटा केजरीवाल का वजन, तिहाड़ का बयान- 65 किलो था वेट, अभी उतना ही है
इसके अलावा आतिशी ने यह भी दावा किया था, 'आम आदमी पार्टी का सीनियर लीडरशिप हिरासत में है. लेकिन रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने और सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद, भाजपा आने वाले समय में हमारे चार बड़े नेताओं को जेल में डालेगी. आने वाले कुछ दिलों में मेरे निजी आवास पर ईडी की रेड होगी. मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर रेड होगी. हम सबको समन भेजे जाएंगे और फिर गिरफ्तार किया जाएगा.'
बीजेपी का पलटवार
आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी थी और कहा, 'शराब घोटाले के सरगना ने जैसे ही अपने दो और प्यादों का नाम लिया इनकी बौखलाहट बढ़ गई है. झूठ और झांसे की फैक्ट्री में नई स्क्रिप्ट भी नहीं बन पा रही है. वही घिसी पिटी स्क्रिप्ट कल से दोहराई जा रही है. न कोई सबूत, न कोई गवाह बस मन हुआ बोल दिया. आतिशी जी आखिर आपको यह सब पुलिस को, एजेंसियों को बताने से किसने रोका है? आप या ऐसे मनगढ़ंत लगाने वाले AAP के किसी भी नेता ने एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई ? आखिर आपके साथ ऐसी फिरकी बार बार कौन ले रहा? ऐसी अनाप शनाप बातें कर आप लोग अपना ही चरित्र उजागर कर रहे हैं।. बेहतर होगा झूठे, फर्जी, बकवास आरोप लगाने की जगह मुद्दों पर बात करें और बताएं कि सरगना ने आपका नाम क्यों लिया? विजय नायर ने आपको क्या रिपोर्ट किया था? क्या गोवा चुनाव में ही शराब घोटाले की रिश्वत उड़ाई गई या किसी अन्य राज्य में भी खर्च किया?'

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








