
किसके लिए 'स्पेशल सर्विस' चाहता था पुलकित? SIT भी नहीं सुलझा सकी अंकिता मर्डर केस की सबसे बड़ी मिस्ट्री
AajTak
अंकिता भंडारी ने अपनी मौत से पहले अपने दोस्त के साथ चैट करते हुए उस पर किसी वीआईपी को एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही थी. लेकिन इतने दिनों के बाद भी एसआईटी को ये पता नहीं चला कि वो वीआईपी कौन था?
उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मर्डर केस में पुलिस की एसआईटी चार्जशीट दाखिल करने वाली है. लेकिन इस केस में वीआईपी की मिस्ट्री जस की तस बनी हुई है. वनंतरा रिसॉर्ट में काम करनेवाली अंकिता ने अपनी मौत से पहले अपने दोस्त के साथ चैट करते हुए उस पर किसी वीआईपी को एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही थी. लेकिन इतने दिनों के बाद भी एसआईटी को ये पता नहीं चला कि वो वीआईपी कौन था? उधर, इस मामले के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता पर एक नया सनसनीखेज इल्ज़ाम लगा है. आइए आपको बताते हैं ये पूरी कहानी.
'वीआईपी' का रहस्य अभी तक बरकरार उत्तराखंड के अंकिता मर्डर केस की जांच अपने मुकाम की तरफ बढ़ रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी तैयार कर ली है, बस उसे दाखिल करने की तैयारी है. हफ्ते भर के अंदर एसआईटी चार्जशीट को अदालत में दाखिल करेगी. मगर लंबी जांच के बावजूद अंकिता भंडारी केस में 'वीआईपी' का रहस्य अभी तक बरकरार है.
पुलिक के पिता पर कुकर्म का आरोप उत्तराखंड का सनसनीखेज अंकिता भंडारी मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. ऐसा होने की दो वजहें हैं. अव्वल तो मामले की जांच कर रही उत्तराखंड पुलिस की एसआईटी ने अपनी तफ्तीश लगभग पूरी कर ली है और चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है. दूसरी ओर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और बीजेपी नेता विनोद आर्य पर नया सनसनीखेज इल्ज़ाम लगा है, ये इल्जाम लगाने वाला भी कोई और नहीं बल्कि खुद विनोद आर्य का निजी ड्राइवर है. जिसने विनोद पर उसके साथ कुकर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है.
वक्त से पहले चार्जशीट दाखिल करना चाहती है एसआईटी अंकिता मर्डर केस की जांच के मामले में बात करें तो इस केस की जांच कर रही एसआईटी अब चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. क्योंकि इस वाकये को हुए अब 90 दिनों का वक्त पूरा होने वाला है. पुलिस उससे पहले ही चार्टशीट दाखिल करना चाहती है, ताकि आरोपियों को चार्जशीट में देरी का कोई फायदा ना मिले. पुलिस ने पुलकित और उसके साथियों पर आईपीसी की धारा 302, 120 बी और 201 के तहत कत्ल, साजिश रचना और सबूत मिटाने की धाराओं के साथ-सात मानव तस्करी के इल्जाम में भी केस दर्ज किया है.
चैट में अंकिता ने किया था किसका जिक्र? हालांकि इस मामले में वीआईपी को लेकर रहस्य बरकरार है. असल में कातिलों का शिकार बनी अंकिता ने अपने दोस्त पुष्पदीप के साथ चैट में पुलकित और उसके सहयोगियों पर रिसोर्ट में किसी वीआईपी को सर्विस देने के लिए खुद पर दबाव डाले जाने की बात कही थी. लेकिन ये सवाल अब भी जस का तस है कि आखिर वो वीआईपी कौन है? हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक की छानबीन के मुताबिक वीआईपी से मतलब वीआईपी सुइट से है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर वो व्यक्ति विशेष कौन है, जिसका जिक्र अंकिता अपनी चैट में कर रही थी.
18 सितंबर 2022 की रात हुआ था अंकिता का मर्डर पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित गंगा भोगपुर में बने वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके अन्य दो साथियों ने अंकिता की हत्या कर दी थी. तीनों ने मिलकर 18 सितंबर की रात नहर में अंकिता को फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने खुद ही अंकिता के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस से की थी. हालांकि, बाद में उनकी चालाकी उजागर हो गई और 19 साल की अंकिता का शव बीते 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से बरामद किया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







