
किसका पीरियड है, बच्चों को कौन पढ़ाएगा ... क्लासरूम में भिड़ गए दो टीचर, जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO
AajTak
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ के धारासीव हाई स्कूल में दो शिक्षक बच्चों के सामने आपस में भिड़ गए. समय पर क्लास लेने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि विज्ञान शिक्षक विनीत दुबे और हिन्दी शिक्षक कश्यप ने क्लासरूम में ही लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी. घटना CCTV में कैद होकर वायरल हो गई है.
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के धारासीव सरकारी हाई स्कूल में शिक्षा का मंदिर शर्मसार हो गया. यहां बच्चों को पढ़ाने की जगह दो शिक्षक आपस में भिड़ गए. दरअसल, स्कूल में समय पर नहीं पहुंचने को लेकर विवाद हुआ था. जानकारी के मुताबिक विज्ञान के शिक्षक विनीत दुबे समय पर क्लास लेने पहुंचे और अनुपस्थित रहने वाले हिन्दी के शिक्षक कश्यप क्लास के बच्चों को पढ़ाने लगे.
बस फिर क्या था, देर से पहुंचे कश्यप सर को यह बात नागवार गुज़री. गुस्से में उन्होंने बच्चों को पढ़ा रहे विनीत दुबे पर क्लासरूम के भीतर ही हमला कर दिया. देखते ही देखते स्कूल का क्लासरूम कुश्ती का अखाड़ा बन गया. लात-घूंसों से शुरू हुई जंग बच्चों के सामने ही चलती रही. डर के मारे छात्र-छात्राएं क्लास से बाहर भाग निकले. पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.
बच्चों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट के बाद भी दोनों टीचर शांत नहीं हुए, बल्कि क्लास रूम से निकलने के बाद टीचर स्टाफ रूम में भी भिड़ गए.दोनों ने एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए आरोप लगाए. इस दौरान लड़ाई करते हुए एक टीचर दूसरे टीचर का वीडियो बना रहा था जो अभी वायरल हो रहा है.
मामले के बाद गांव और इलाके में यह चर्चा जोरों पर है कि 'बच्चों को पढ़ाने वाले गुरुजी खुद समय पर स्कूल नहीं आते और आते ही पढ़ाने वाले गुरुजी पर बरस पड़ते हैं.' अब विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऐसे शिक्षकों से बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह पाएगा? फिलहाल, घटना का वीडियो वायरल है और विभागीय कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








