
किम जोंग को सता रहा डर, इस वजह से स्किनी जींस, हेयरस्टाइल पर लगाया प्रतिबंध
AajTak
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन का मानना है कि पश्चिमी संस्कृति उत्तर कोरियाई लोगों के पतन का कारण बन सकती है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एक सरकारी अखबार ने दावा किया है कि किम जोंग उन को लगता है कि अगर 'पूंजीवादी जीवन शैली के प्रभाव' को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया तो देश 'एक कमजोर दीवार की तरह' ढह जाएगा.
उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन अपने अजीबोगरीब फैसले और अमेरिका से सीधी टक्कर लेने के लिए जाने जाते हैं. अब किम उम जोंग ने अपने देश के लोगों पर एक और फैसला थोप दिया है. किम जोंग उन को डर है कि देश के युवा पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आ रहे हैं इसलिए उन्होंने उत्तर कोरिया में मुलेट हेयरस्टाइल और स्किनी जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं) उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन का मानना है कि पश्चिमी संस्कृति उत्तर कोरियाई लोगों के पतन का कारण बन सकती है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एक सरकारी अखबार ने दावा किया है कि किम जोंग उन को लगता है कि अगर 'पूंजीवादी जीवन शैली के प्रभाव' को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया तो देश 'एक कमजोर दीवार की तरह' ढह जाएगा. बता दें कि अब जो लोग उत्तर कोरिया में पश्चिमी फैशन के नाम पर कानून की धज्जियां उड़ाते और रंग-बिरंगे या नुकीले बाल रखते पाए गए उन्हें किम जोंग-उन द्वारा बनाए गए कानूनों के तहत श्रम शिविरों में भेजा जाएगा. इसके अलावा जो युवा कोई आभूषण पहनने के लिए अपने चेहरे पर छेद करवाएंगे उन्हें भी कठोर सजा का सामना करना पड़ेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










