
कितने पावरफुल होते हैं गवर्नर, कब कर सकते हैं मंत्री को बर्खास्त, कितनी अहम होती है अटॉर्नी जनरल की सलाह?
AajTak
तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि ने राज्य सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी को बर्खास्त कर दिया. हालांकि, उन्होंने यह आदेश कानूनी सलाह लिए बिना जारी कर दिया. बाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत के बाद देर रात उन्होंने अपना फैसला रोक दिया. सेंथिल इस समय ईडी की हिरासत में हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. उन पर नौकरी के बदले पैसे वसूलने समेत अन्य घोटाले का आरोप है.
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को DMK सरकार में मंत्री वी सेंथिल बालाजी को बर्खास्त कर दिया है. हालांकि, विवाद के बाद खबर आई कि राजभवन ने अपने आदेश को स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसकी सिफारिश नहीं की थी. गवर्नर का यह आदेश अपनी तरह का दुर्लभ मामला माना जा रहा है. इस अभूतपूर्व कदम पर सत्ता पक्ष से लेकर तमाम राजनीतिक दल सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल, अब अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से सलाह के बाद राज्यपाल आगे फैसला लेंगे. आइए जानते हैं अटॉर्नी जनरल की सलाह क्या मायने रखती है और कानून क्या कहता है?
बता दें कि बालाजी को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. राजभवन का कहना था कि वो जांच प्रभावित कर सकते थे, इसलिए कैबिनेट से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है. बालाजी इस समय नौकरियों के नाम पर पैसा लेने और मनी लॉन्ड्रिंग समेत भ्रष्टाचार के कई मामलों में गंभीर आपराधिक कार्रवाईयों में फंसे हैं.
प्रवर्तन निदेशालय ने बाला जी को 14 जून को अरेस्ट किया था. वो अभी न्यायिक हिरासत में हैं. राज्यपाल के इस निर्णय की सीएम एमके स्टालिन ने कड़ी आलोचना की. उन्होंने गवर्नर के फैसले को असंवैधानिक बताया और कहा, इससे कानूनी रूप से निपटा जाएगा. शुक्रवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने सचिवालय में वरिष्ठ मंत्रियों और कानूनी विशेषज्ञों के साथ बैठक की. इस बैठक में ए रासा, केएन नेहरू, कानून मंत्री रघुपति, महाधिवक्ता शनमुगसुंदरम और वरिष्ठ वकील एनआर एलंगो शामिल हुए.
अटॉनी जनरल की राय आने का इंतजार
सूत्रों के मुताबिक, अटॉर्नी जनरल की कानूनी राय आने का इंतजार किया जा रहा है. जब तक राय नहीं आ जाती है, तब तक सैंथिल की कैबिनेट से बर्खास्तगी नहीं होगी. केंद्रीय गृहमंत्री की सलाह पर राज्यपाल ने अटॉर्नी जनरल की कानूनी राय आने तक अपने फैसले पर रोक लगाई है. राज्यपाल आरएन रवि ने तमिलनाडु सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि फिलहाल सेंथिल मंत्री बने रहेंगे.
सेंथिल बालाजी की बर्खास्तगी पर लगी रोक, बवाल के बाद राज्यपाल ने वापस लिया फैसला

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







