
कितने पावरफुल हुए पुतिन, फैसलों का भारत समेत दुनिया के अन्य देशों पर क्या हुआ असर?
AajTak
24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था. रूस और यूक्रेन की जंग को आज एक साल पूरे हो गए हैं. युद्ध की शुरुआत में ही अमेरिका समेत तमाम पश्चिम देशों ने रूस को आर्थिक चोट पहुंचाने के लिए तमाम प्रतिबंध लगाए थे. लेकिन इन सबका असर रूस पर होता नहीं दिख रहा है. राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जंग को जारी रखा है.
यूक्रेन...रूस की सीमा से लगा यूरोप का देश है. यूक्रेन के खिलाफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी 2022 को जंग का ऐलान किया था. युद्ध को 1 साल बीत गया है. जंग में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी. लाखों लोगों के आशियाने उजड़ गए. यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस को झटके पर झटके लगे हैं. यहां तक की अमेरिका, समेत तमाम देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने रूस पर तमाम प्रतिबंध लगा दिए. लेकिन इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे हैं.
रूस और यूक्रेन की जंग को 1 साल हो गया. इस एक साल के युद्ध में न कोई जीता है. न कोई हारा है. रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं. यूक्रेन ताकतवर रूस को भले ही जोरदार जवाब नहीं दे पा रहा है, लेकिन मजबूती से टिका जरूर है. यूक्रेन जंग में टिके रहने की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा उसे हथियार और आर्थिक समर्थन देना है.
प्रतिबंधों का कितना किस पर असर?
अमेरिका समेत दुनियाभर के तमाम देशों ने रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर प्रतिबंध लगाए. रूस को आर्थिक चोट पहुंचाने की कोशिश की. तेल और गैस के आयात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. काफी हद तक ये देश ऐसा करने में कामयाब भी हुए. लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध का असर दुनियाभर में देखने को मिला. युद्ध के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. आईएमएफ ने पिछले साल 2023 में ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ 3.2 फीसदी होने का अनुमान लगाया था, जिसे अब घटाकर 2.9 फीसदी कर दिया गया है. 2024 में 3.4 फीसदी होने का अनुमान है.
पश्चिम देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते एनर्जी, फूड, फ्यूल और फर्टिलाइजर महंगे होते चले गए. इसका असर यूरोप के देशों में भी देखने को मिला. इतना ही नहीं इसका सबसे ज्यादा असर एशियाई और अफ्रीकी देशों को भुगतना पड़ रहा है. वहीं, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के मुताबिक, रूस की जीडीपी की वृद्धि दर 2022 में 3.9% थी, जबकि 2023 में यह बढ़कर 5.6% हो गई है. हालांकि, 2024 में इसके 0.2% रहने के अनुमान हैं.
रूस के तेल और गैस पर निर्भर यूरोप

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











