
कितना भी सही लिखो नंबर कम ही आते हैं, जानें किस बात पर नंबर काटे जाते हैं
AajTak
CBSE में सिर्फ सही जवाब लिखना काफी नहीं है, सही तरीके से, सही शब्दों में और सही फॉर्मेट में लिखना उतना ही ज़रूरी है. तो चलिए जानते हैं परीक्षा में कैसे आसंर लिक आप अच्छे नंबर पा सकते हैं.
CBSE बोर्ड परीक्षा में कई छात्र यह शिकायत करते हैं कि उन्होंने सवाल का जवाब सही लिखा, फिर भी पूरे नंबर नहीं मिले. इससे छात्र निराश हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि कॉपी की जांच सही नहीं हुई. लेकिन असल में नंबर कटने की वजह अक्सरआंसर गलत होना नहीं, बल्कि उसे लिखने का तरीका होता है. CBSE उत्तर पुस्तिका में केवल सही जवाब ही नहीं, बल्कि उसके लिखने का तरीका, स्टेप्स और भाषा को भी उतना ही महत्व देता है. CBSE की परीक्षाओं में कई बार छात्र सही उत्तर लिखने के बाद भी पूरे अंक नहीं पा पाते. इसकी वजह अक्सर 'गलत जवाब' नहीं, बल्कि लिखने का तरीका और नियमों की अनदेखी होती है. नीचे आसान भाषा में विस्तार से समझिए कि ऐसा क्यों होता है.
CBSE छात्रों को सही सवाल लिखने के बाद भी नंबर क्यों कम आते हैं? 1. जवाब सही लेकिन तरीका गलत CBSE में सिर्फ लास्ट आंसर नहीं, बल्कि स्टेप-वाइज़ सॉल्यूशन देखा जाता है. अगर आपने सही उत्तर लिखा लेकिन बीच के स्टेप नहीं दिखाए, तो पूरे अंक नहीं मिलते. खासकर गणित, फिजिक्स और अकाउंट्स में यह बहुत आम है.
2. कीवर्ड और पॉइंट्स की कमी थ्योरी वाले सवालों में परीक्षक कीवर्ड ढूंढते हैं. अगर आपने बात सही लिखी लेकिन जरूरी शब्द नहीं लिखे, तो नंबर कट सकते हैं.
उदाहरण: अगर सवाल है- ग्रीनहाउस इफेक्ट क्या है और आपने 'धरती गर्म होती है' लिखा लेकिन 'ग्रीनहाउस गैस', 'हीट ट्रैप' जैसे शब्द नहीं लिखे – तो पूरे अंक नहीं मिलेंगे.
3. सवाल पूरा नहीं पढ़ना कई छात्र सवाल का एक हिस्सा छोड़ देते हैं. जैसे - कारण बताइए और उदाहरण दीजिए'. लेकिन छात्र सिर्फ कारण लिखता है, उदाहरण नहीं. ऐसे में आधे अंक कट जाते हैं.
4. खराब हैंडराइटिंग या अस्पष्ट भाषा अगर कॉपी पढ़ने में मुश्किल हो, शब्द साफ न हों या लाइनें आपस में मिल जाएं, तो परीक्षक उत्तर समझ नहीं पाता. भले ही जवाब सही हो, लेकिन स्पष्ट न होने पर अंक कट सकते हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











