किचन का पाइप टूटा तो रिपेयर करने के लिए प्लंबर ने मांगे 4 लाख, बिल हुआ वायरल
AajTak
ब्रिटेन में एक प्लम्बर अपनी मनचाही रेट लिस्ट के चलते सुर्खियों में आ गया है. दरअसल ये शख्स एक स्टूडेंट के घर पहुंचा और एक टूटे हुए पाइप को रिपेयर करने के लिए इस शख्स ने चार लाख रूपयों का बिल बना दिया. ये देखकर एश्ले डगलस नाम का स्टूडेंट भी हैरान-परेशान रह गया.
ब्रिटेन में एक प्लम्बर अपनी मनचाही रेट लिस्ट के चलते सुर्खियों में आ गया है. दरअसल ये शख्स एक स्टूडेंट के घर पहुंचा और एक टूटे हुए पाइप को रिपेयर करने के लिए इस शख्स ने चार लाख रूपयों का बिल बना दिया. ये देखकर एश्ले डगलस नाम का स्टूडेंट भी हैरान-परेशान रह गया. (फोटो क्रेडिट: Solent) 23 साल का एश्ले हैंट्स में रहता है. उसने द सन के साथ बातचीत में बताया कि मैंने देखा कि मेरे किचन में काफी पानी भर गया है क्योंकि किचन के सिंक में जो पाइप लगा था वो टूट गया था और इसके चलते काफी पानी बह रहा था. मैंने इसके बाद फौरन एम पीएम प्लम्बर सर्विस के प्लम्बर मेहदी पैरवी को बुलाया. (फोटो क्रेडिट: Louis Wood News Group) एश्ले ने आगे कहा कि मैंने शुरुआत में इस शख्स से पैसों के बारे में पूछ लिया था लेकिन इस प्लम्बर ने मेरे सवालों को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया और अपने काम में लगा रहा. लेकिन काम पूरा होने के बाद इस शख्स ने मेरा लगभग 3900 पाउंड्स (लगभग चार लाख) का बिल बना दिया. (फोटो क्रेडिट: Solent)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












