
काशी और उज्जैन की तरह मथुरा कृष्ण जन्मभूमि पर बनेगा कॉरिडोर, 5 एकड़ जमीन अधिग्रहण करेगी सरकार
AajTak
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर यूपी सरकार कॉरिडोर बनाने की योजना बना रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट को दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने ये जानकारी मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दी.
उत्तर प्रदेश सरकार काशी और उज्जैन की तरह मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर कॉरिडोर बनाने की योजना बना रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट को दी. सरकार ने बताया कि तीर्थयात्रियों को सुविधा देने के लिए मथुरा में बांके बिहारी मंदिर से सटी पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई जा रही है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने ये जानकारी मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दी. इस याचिका पर चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस जे जे मुनीर की बेंच सुनवाई कर रही है.
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई, इसमें 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 7 लोग जख्मी हो गए थे. इसके बाद से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच ने यूपी सरकार से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के प्रबंधन के संबंध में अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा. इस मामले में अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी. सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सरकार मंदिर के आसपास 5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर कॉरिडोर बनाने की योजना बना रही है. हालांकि, एक पुजारी के परिवार ने इस योजना पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि मंदिर निजी है, इसमें सरकार के किसी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







