
काली कमाई का पहाड़... ED ने 3 महीने में जब्त किया 100 करोड़ कैश, अब क्या होगा इन रुपयों का?
AajTak
बीते 3 महीनों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक के बाद एक बड़ी छापामार कार्रवाई की. इसका नतीजा ये रहा कि इन छापों में देश के अलग-अलग हिस्सो और लोगों के पास से करीब 100 करोड़ रुपये की काली कमाई पकड़ी गई है. अब सवाल ये है कि आखिर इस पैसे का होगा क्या?
आपने प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नाम बीते 3 महीनों में कई बार सुना होगा. बंगाल में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का मामला हो या शनिवार को कोलकाता के एक व्यापारी के ठिकानों पर छापे का, सभी में ईडी एक कॉमन फैक्टर है. वैसे ईडी की इन कार्रवाइयों को लेकर राजनीतिक दलों का अपना घमासान है, लेकिन यहां बात हो रही है इस दौरान पकड़े गए करीब 100 करोड़ रुपये के कैश की. सवाल ये है कि ईडी जब ये रुपया जब्त करता है, तो उसका क्या होता है? चलिए हम बताते हैं...
शुरुआत ताजा मामले से करते हैं. शनिवार को ईडी ने कोलकाता में एक व्यापारी के घर से 17 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की. कारोबारी पर आरोप है कि उसने मोबाइल गेमिंग ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी करके ये रकम जमा की थी. इतनी नकदी गिनने के लिए बैंक के 8 कर्मचारियों को घंटों मेहनत करनी पड़ी. लगभग इतनी ही नोट गिनने की मशीनें भी उनके साथ नकदी गिनने का काम करती रहीं.
जब ED ने की अपनी सबसे बड़ी जब्ती
अब कुछ हफ्ते पहल चलते हैं, जब ED ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी छापेमारियों में से एक को अंजाम दिया था. पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी जहां शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे हैं, तो उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी ने लगभग 50 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया था. इसे गिनने में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा. हालत ये थी कि नोट गिनने का काम करने वाले बैंक कर्मचारी भी थककर चूर हो गए, और इससे कुछ दिन पहले ही झारखंड खनन घोटाले से जुड़े एक मामले में भी ईडी ने 20 करोड़ नकदी की जब्ती की थी. इसके अलावा सोना-चांदी, गहने, रत्न वगैरह अलग से जब्त किया गया है.
पकड़े गए कैश का क्या करती है ED?
अब सवाल ये है कि ईडी इतना ज्यादा रुपया पकड़ती है, तो उसका करती क्या है? हम आपको बता देते हैं कि कानून के हिसाब से ईडी कां रुपया जब्त करने की अनुमति तो है, ये पैसा उसके पर्सनल खाते (PD) में जमा भी होता है, लेकिन वो इसका इस्तेमाल नहीं कर सकती. दरअसल जब्ती के बाद आरोपी को पैसे के सोर्स और वैध कमाई होने के सबूत देने का मौका दिया जाता है. जब तक इससे जुड़ा केस चलता है, तब तक ये कैश ईडी के पास पड़ा रहता है. अगर आरोपी अपनी इनकम का सोर्स साबित कर देता है और कोर्ट उसे मामले मे बरी कर देती है तब तो उसे ये रकम मिल जाती है. वहीं अगर वो ऐसा करने में असफल रहता है, तब इस रकम को गलत तरीके से अर्ज किए गए धन के दायरे में रखा जाता है. हालांकि तब भी इस रकम पर ईडी का दावा नहीं होता. तो फिर किसका होता है? ये हम आपको आगे बताते हैं, पहले जानते हैं कि ईडी किसी कैश को जब्त कैसे करती है?

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










