
काला लिबास, चेहरे पर नकाब और लाशें ढोने का दावा... धर्मस्थल हत्याकांड की कलई खोलने वाले व्हिसलब्लोअर की चौंकाने वाली कहानी
AajTak
जानकारी के मुताबिक, मामलों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को बड़ा झटका लगा है. टीम का नेतृत्व कर रहे आईपीएस अधिकारी प्रणब मोहंती का तबादला कर दिया गया है. उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर भेजा गया है. ऐसे वक्त में जब मामले की जांच संवेदनशील मोड़ पर है, SIT प्रमुख का हटना कई सवाल खड़े कर रहा है.
कर्नाटक के धर्मस्थल से जुड़ा बहुचर्चित सामूहिक हत्या और बलात्कार कांड. एक रहस्यमयी व्हिसलब्लोअर पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) को उन जगहों पर लेकर जा रहा है जहां उसने करीब दो दशक तक सैकड़ों महिलाओं के शव दफनाए या जलाए, ऐसा उसका दावा है. ब्लैक जैकेट, ढका हुआ सिर और चेहरे पर नकाब, कड़ी सुरक्षा में पुलिस के साथ नजर आ रहे इस व्हिसलब्लोअर को देखकर मन में कई सवाल खड़े होते हैं. आखिर यह कौन है? कहां से आया है? इसने चेहरा क्यों ढक रखा है? इस कांड से इसका क्या संबंध है? वगैरह-वगैरह.
बीते दिनों बेल्थांगडी की अदालत में व्हिसलब्लोअर को इसी काले लिबास में पेश किया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए. अदालत के बाहर भारी भीड़ थी, जिनमें से कई हाथों में गुमशुदा बेटियों, बहनों और प्रियजनों की तस्वीरें लेकर खड़े थे. लोगों को उम्मीद थी कि अब शायद सच सामने आएगा.
कौन है यह रहस्यमयी व्हिसलब्लोअर?
यह व्हिसलब्लोअर कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है, बल्कि धर्मस्थल के प्रसिद्ध मंजूनाथ मंदिर में करीब 20 वर्षों तक सफाईकर्मी के रूप में काम कर चुका है. उसका कहना है कि 1995 से 2014 तक उसे मजबूर किया गया कि वह बलात्कार के बाद मारी गई महिलाओं की लाशों को गुप्त रूप से दफनाए या जला दे. ये सब कथित रूप से मंदिर प्रबंधन के कुछ ताकतवर लोगों के इशारे पर हुआ.
दिल दहला देने वाले केस
व्हिसलब्लोअर स्थानीय दलित समुदाय से है. उसका दावा है कि उसने न सिर्फ इन घटनाओं को देखा, बल्कि कई बार खुद खुदाई कर शवों को दफनाया. एक लड़की की लाश, जो स्कूली यूनिफॉर्म में थी लेकिन उसके अंडरगारमेंट्स गायब थे, 2010 में पेट्रोल पंप के पास दफनाई गई. एक महिला का चेहरा तेजाब से जला दिया गया था और अखबार में लपेटा गया था. ऐसे अनेक मामलों का जिक्र उस चिट्ठी में है जो उसने 3 जून 2024 को पुलिस को सौंपी थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







