
काला चश्मा, पिंक साड़ी और सुंदर-सी घड़ी...EVM लेकर निकली पोलिंग ऑफिसर के लुक ने खींच लिया सबका ध्यान
AajTak
पोलिंग ऑफिसर विराज नीमा ने बताया कि वह पहले भी चुनाव में अपनी ड्यूटी निभा चुकी हैं. निर्वाचन में ड्यूटी देना भी एक खास अनुभव है. वहीं, हम लोकतंत्र के पर्व के भागीदार बनकर अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं.
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग अफसर की फोटो वायरल हुई थी. रीना द्विवेदी नाम की पोलिंग अफसर अपने लुक्स के चलते इतनी फेमस हुईं कि आज इंटरनेट पर उनकी काफी फैन-फॉलोइंग है. इसी तरह अब 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विराज नीमा चर्चा में आ गई हैं. पोलिंग अफसर विराज नीमा भी अपने लुक्स को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं.
मध्य प्रदेश के खरगोन में पीजी कॉलेज परिसर में विराज नीमा मतदान सामग्री लेने पहुंची हुई थीं. आंखों पर काला चश्मा, पिंक साड़ी और हाथ में सुंदर-सी घड़ी पहने विराज का लुक देखते ही बन रहा था. मतदान कर्मियों के बीच महिला मतदान अधिकारी अलग ही नजर आईं.
पेशे से सरकारी स्कूल में टीचर विराज नीमा लोकतंत्र के पर्व में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. ईवीएम समेत मतदान सामग्री लेकर विराज नीमा अपने बूथ केंद्र नूतन नगर के लिए साथी अधिकारियों के साथ रवाना हुईं.
पोलिंग ऑफिसर विराज नीमा ने बताया कि वह पहले भी चुनाव में अपनी ड्यूटी निभा चुकी हैं. चुनाव में ड्यूटी देना भी एक खास अनुभव है. वहीं, हम लोकतंत्र के पर्व के भागीदार बनकर अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं.
ये भी पढ़ें:- 'पीली साड़ी वाली' पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी ने खोला राज, बताया क्यों पहनी वेस्टर्न ड्रेस
पता हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की रीवा द्विवेदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. रीना द्विवेदी राजधानी लखनऊ के लोक निर्माण विभाग कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात हैं. चुनाव में उनकी ड्यूटी मोहनलालगंज के मतदान केंद्र में लगी थी. उस दौरान महिला पोलिंग अधिकारी को पीली साड़ी और काले चश्मे में ईवीएम मशीन ले जाते देखा गया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









