
कार रैली, उद्घाटन की लाइव स्ट्रीमिंग... राम मंदिर को लेकर अमेरिका में बसे हिंदुओं की ये हैं खास तैयारियां
AajTak
अमेरिका के हिंदू अमेरिकी नागरिकों की योजना है कि वे राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर अपने घरों में पांच दीए जलाएंगे. हिंदू समुदाय ने इस दौरान कई शहरों में कार रैली की योजना भी बनाई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं. इसे लेकर देश में जोरों पर तैयारियां हो रही हैं. राम मंदिर को लेकर भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी काफी उत्साह है. यहां हिंदू अमेरिकी नागरिकों ने राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने की योजना बनाई है.
अमेरिका के हिंदू अमेरिकी नागरिकों की योजना है कि वे राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर अपने घरों में पांच दीए जलाएंगे. हिंदू समुदाय ने इस दौरान कई शहरों में कार रैली की योजना भी बनाई है.
क्या है अमेरिका के हिंदू समुदाय की योजना?
इस मौके पर हिंदू समुदाय ने कई योजनाएं बनाई हैं जिनमें घरों में दीए जलाने से लेकर, कार रैली निकालने और 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन समारोह की लाइव स्क्रीनिंग तक करने के प्रबंध किए जा रहे हैं.
शिकागो में हिंदू समुदाय के नेता भारत बराई ने बताया कि यह हमारे लिए सपने के सच होने जैसा है. हमने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि हमें ये शुभ दिन भी देखना पड़ेगा. लेकिन अब यह पल आ गया है. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न मनाने का समय आ गया है.
डॉ. बराई को भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि हिंदू अमेरिकी लोगों के एक बड़े समुदाय ने रामजन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा लिया है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








