
कार चला रही थी महिला तभी बोनट से निकल आया अजगर और फिर...
AajTak
एक महिला ने अपने बोनट के नीचे एक पांच फुट के अजगर को देखा जिससे वो बुरी तरह डर गई. उसने इसके बाद कार से बाहर निकल कर सांप पकड़ने में महारत रखने वाले मिस्टर हंटले नाम के शख्स को फोन किया.
सोचिए आप कार चला रहे हों और अचानक बोनेट से अजगर सांप बाहर आ जाए तो आपकी कैसी हालत होगी, लेकिन एक सांप पकड़ने वाले ने बड़ी आसानी से बड़े अजगर को कार से बाहर निकाल दिया. हालांकि, यह घटना और वीडियो किस देश का है ये साफ नहीं है. (तस्वीर - snake catcher noosa/youtube) दरअसल, एक महिला ने अपने बोनट के नीचे एक पांच फुट के अजगर को देखा जिससे वो बुरी तरह डर गई. उसने इसके बाद कार से बाहर निकल कर सांप पकड़ने में महारत रखने वाले मिस्टर हंटले नाम के शख्स को फोन किया. (तस्वीर - snake catcher noosa/youtube) सनशाइन कोस्ट पर नूसा में सांपों को पकड़ने और छोड़ने के विशेषज्ञ ल्यूक हंटले वहां पहुंचे और बेहद सावधानी से अजगर को कार के बोनेट से बाहर निकाला. (सांकेतिक तस्वीर)More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












