
कार के शीशे पर दिखे दो शब्द, फिर किडनैपर के चंगुल से ऐसे बचाई गई नाबालिग
AajTak
एक 13 साल की बच्ची को उसकी सूझबूझ की मदद के किडनैपर के चंगुल से बचाया जा सका. बच्ची को आरोपी ने कुछ दिनों से कैद करके रखा हुआ था लेकिन बच्ची ने मौका मिलते ही बाहरी लोगों तक ऐसा मैसेज पहुंचाया कि उसकी जान बचाई जा सकी.
टेक्सास से किडनैप की गई 13 साल की बच्ची को उसकी सूझबूझ और दो शब्दों के सहारे किडनैपर के चंगुल से बचाया गया. बच्ची को 61 साल के शख्स ने कुछ दिन पहले यौन शोषण के इरादे से किडनैप कर लिया था.
यौन शोषण के इरादे से अपहरण
लॉस एंजिल्स में अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, गुरुवार (20 जुलाई) को टेक्सास के क्लेबर्न के 61 वर्षीय स्टीवन रॉबर्ट सबलान को यौन शोषण के इरादे से एक नाबालिग के अपहरण के आरोप में संघीय ग्रैंड जूरी द्वारा दोषी ठहराया गया.
गन प्वाइंट पर किडनैपिंग
6 जुलाई को सैन एंटोनियो, टेक्सास में एक बस स्टॉप के पास से लड़की को उठाया गया था. माना जा रहा है कि संदिग्ध कथित तौर पर एक कार में उसके पास आया, उस पर बंदूक तान दी. अपनी जान के डर से पीड़िता ने उसकी बात मान ली और अंदर बैठ गई.
लालच देकर कई बार किया यौन शोषण

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












