
कार के टायर पर छपे इन नंबर में छिपे हैं कई अहम राज! जानिए इनका मतलब
AajTak
How to Read Car Tyre Number: कार के टायर के साइड वॉल पर कुछ नंबर्स और अंग्रेजी के अक्षर छपे होते हैं. ये नंबर्स उक्त टायर की बनावट से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक तमाम जानकारियों के बारे में बताते हैं. इन नंबर्स में कई राज छिपे होते हैं.
How to Read Car Tyre Size: हर कार के टायर पर छपा नंबर कुछ कहता है. कार के टायर पर छपे हुए नंबर यूं ही बेवजह नहीं होते हैं बल्कि इन आंकडों में कार से जुड़े तमाम राज छिपे होते हैं. जब भी कभी आपको अपनी पुरानी कार के टायर को बदलने की जरूरत पड़ी होगी तो आपने सर्विस सेंटर पर या मैकेनिक द्वारा टायर के साइज की जिक्र सुना होगा. टायर पर बने हुए इन्हीं नंबर्स को देखकर उनके साइज, लोड और प्रयोग होने वाले वाहन तक का आंकलन किया जाता है. यदि आपने अब तक इन नंबर्स पर गौर नहीं किया होगा तो अब चेक जरूर करिएगा. इन नंबर्स को पढ़ने का भी एक तरीका होता है, जिससे आप टायर से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इस तरह समझें टायर पर छपे नंबर्स:
मान लीजिए आपके कार के टायर पर जो नंबर छपा है वो इस प्रकार है- (196/56 18 R 88V), तो आप इसे इस तरह से समझ सकते हैं:
196 - सेक्शन की चौड़ाई: यहां पर टायर पर दिया गया शुरुआती नंबर '196' टायर की चौड़ाई मिलीमीटर में दर्शाता है. ये टायर के दोनों सेक्शन वॉल के बीच टायर की चौड़ाई होती है, यानी कि आपके कार के टायर की चौड़ाई 196mm है.
56- एसपेक्ट रेशियो: स्लैश मार्क के बाद, आप जो अगला नंबर देखते हैं वह टायर के एसपेक्ट रेशियो यानी कि ये टायर के साइड वॉल की उंचाई को प्रतिशत में दर्शाता है. इससे आप जान सकते हैं कि, आपके टायर का प्रोफाइल कितना उंचा है. आम भाषा में समझें तो ये टायर के रिम शुरू होने वाले हिस्से से लेकर ट्रेड की बीच की दूरी को दर्शाता है. टायर निर्माता एसपेक्ट रेशियो को रिम से टायर की ऊंचाई को उसकी चौड़ाई से विभाजित करके निकालते हैं. यहां पर '56' एसपेक्ट रेशियो को में दर्शाता है.
R- कंस्ट्रक्शन: अंकों के बाद जो आपको अंग्रेजी में 'R' लिखा हुआ दिखता है, वो टायर के निर्माण के बारे में बताता है. यदि R लिखा है तो इसका अर्थ है कि ये एक रेडियल टायर है. वहीं आपको कई टायरों पर B अक्षर भी लिखा हुआ मिलेगा जो क्रॉस प्लाई कंस्ट्रक्शन को दर्शाते हैं इसके अलावा कुछ वाहनों में 'D' लिखा हुआ मिलता है, जिसका अर्थ होता है डायगोनल. हालांकि, रेडियल टायर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और ज्यादातर वाहनों में यही टायर देखे जाते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












