
कार की टक्कर... हवा में उछला युवक... पीछे आ रहे ट्रैवलर में घुसी बाइक, रोंगटे खड़े कर देगा हादसे का Video
AajTak
ओवरटेक करने वाली कार ने जाकिर की बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. जाकिर और उनका बेटा हवा में उछल गए. उनकी पीछे से चली आ रही ट्रैवलर गाड़ी मेंं जाकिर की बाइक शीशा तोड़ते हुए फंस गए और जाकिर ट्रैवलर से टकराकर सड़क पर जा गिरे.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कार ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे से वक्त युवक के साथ उसका बेटा भी मौजूद था. घटना में युवक की मौत हो गई है और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
दरअसल, घटना शनिवार की शाम 5 बजकर 21 मिनट पर हुई थी. पोलाची के रहने वाले 38 वर्षीय जाखिर हुसैन अपने 15 वर्षीय बेटे अजमल को बाइक पर बिठाकर कबड्डी मैच के लिए त्रिची छोड़ने जा रहे थे. वेलांधवलम पार करते समय सामने से आ रही कार ने अपने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. इधर से जाकिर बाइक से चले जा रहे थे.
हवा में उछले पिता-पुत्र, पिता की मौत
ओवरटेक करने वाली कार ने जाकिर की बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. जाकिर और उनका बेटा हवा में उछल गए. उनकी पीछे से चली आ रही ट्रैवलर गाड़ी मेंं जाकिर की बाइक शीशा तोड़ते हुए फंस गए और जाकिर ट्रैवलर से टकराकर सड़क पर जा गिरे. वहीं उनका बेटा भी रोड पर तेजी से गिरा. जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की जानकारी लगते ही जेजी चावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जाकिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया और उनके बेटे अजमल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाली कार की तलाश शुरू कर दी है.
देखें वीडियो...

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











