
कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह- गोवा में पूर्ण बहुमत की BJP सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ना होगा
AajTak
अमित शाह ने कहा कि देशभर से जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने गोवा के कण-कण को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया है, अपना बलिदान दिया है. गोवा के उत्कर्ष के साथ बीजेपी का आत्मीय रिश्ता है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा.
अगले साल गोवा में भी विधानसभा चुनाव होना है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गोवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार गोवा में पूर्ण बहुमत की कमल की सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ना है. पूर्ण बहुमत का मतलब स्थिरता होता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











