
कार्ति चिंदबरम की जमानत याचिका पर 3 जून को आएगा कोर्ट का फैसला
AajTak
चीनी कंपनी के लोगों को वीजा दिलाने के मामले में कार्ति पी चिदंबरम को स्पेशल कोर्ट से मिली अंतरिम राहत बरकरार है. राउज एवेन्यू कोर्ट 3 जून को कार्ति पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाएगी. ईडी ने कार्ति पी चिदंबरम को कोर्ट से राहत ना देने की मांग की और अंतरिम जमानत का विरोध किया.
कथित चीनी वीजा घोटाले में फंसे कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल कोर्ट 3 जून को फैसला सुनाएगी. फिलहाल, गिरफ्तारी को लेकर अंतरिम राहत बरकरार रहेगी. कोर्ट में कार्ति चिदंबरम, एस भास्कर रमन और टीएसपीएल के पूर्व उपाध्यक्ष विकास मखरिया ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी.
कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत की अर्जी का विरोध किया और कहा कि मनी लॉण्ड्रिंग और नकली वीजा के आरोप गंभीर हैं. ईडी के वकील ने कहा कि अगर अग्रिम जमानत दी जाती है तो एजेंसी यह पता नहीं लगा पाएगी कि आखिर पैसे कहां गए. सारे सबूत नष्ट कर दिए जाएंगे.
एजेंसी ने कहा कि कार्ति की दलील लचर और प्री मेच्योर हैं. इन पर भरोसा करना जोखिम भरा है और जांच पर असर डालने वाला होगा. स्पेशल कोर्ट अब कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर 3 जून को फैसला सुनाएगी. तब तक कोर्ट का गिरफ्तारी से संरक्षण का अंतरिम आदेश जारी रहेगा. बता दें कि हाल ही में सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्ति चिदंबरम के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी. कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने 2011 में चाइनीज कंपनी के लोगों को वीजा दिलाने मे मदद की.
कार्ति चिदंबरम पर 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप
बताते चलें कि कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने एक नया केस दर्ज किया है. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने 250 चीनी नागरिकों को भारतीय वीजा दिलाया, जिसके बदले उन्होंने 50 लाख की रिश्वत ली. इस मामले में सीबीआई टीम ने कार्ति चिदंबरम के घर और ऑफिस समेत 9 ठिकानों पर छापे मारे. ये छापेमारी चेन्नई, दिल्ली आदि में की गई थी. मुंबई के तीन ठिकानों, कर्नाटक के एक और पंजाब और ओडिशा के एक-एक ठिकाने पर भी सीबीआई की रेड पड़ी थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







