
कारोबार में हो रहा नुकसान? मुनाफा बढ़ाने के लिए जरूर आजमाएं ये उपाय
AajTak
कारोबार में ग्रहों की स्थिति का बड़ा महत्व होता है. अगर वह ग्रह अच्छा है तो कारोबार फलता-फूलता है. अगर वह ग्रह कमजोर है तो कारोबार या तो बंद हो जाता है या नुकसान देता है.
Vastu Tips: हर तरह के व्यवसाय और कारोबार के पीछे किसी एक ही ग्रह की भूमिका होती है. अगर वह ग्रह अच्छा है तो कारोबार फलता-फूलता है. अगर वह ग्रह कमजोर है तो कारोबार या तो बंद हो जाता है या नुकसान देता है. कई बार कारोबार के ग्रह बिगड़ भी जाते हैं. ऐसी दशा में कारोबार में उतार-चढ़ाव आने लगता है. कारोबार से संबंधित ग्रह को मजबूत करके हम अपने काम को काफी हद तक बेहतर कर सकते हैं.
कपड़ों से संबंधित व्यापार यह व्यवसाय बहुत सारे ग्रहों से संबंध रखता है. लेकिन मुख्य रूप से यह शुक्र का व्यवसाय है. इस व्यवसाय को बेहतर करने के लिए नित्य प्रातः और शाम के समय शुक्र के मंत्र का जाप करें. एक स्फटिक की माला गले में धारण करें. हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं. जहां तक हो सके, काले रंग के प्रयोग से बचें.
अनाज का व्यवसाय अनाज का व्यवसाय मुख्य रूप से बृहस्पति का व्यवसाय है. पके हुए भोजन के पीछे शुक्र की भूमिका होती है. जलीय खाद्य के पीछे मुख्य रूप से चन्द्रमा होता है. हर तरह के खाद्य पदार्थ के व्यवसाय में सफलता के लिए श्री कृष्ण की उपासना करें. नित्य प्रातः और सायं "क्लीं कृष्ण क्लीं" का 108 बार जाप करें. मस्तक पर नित्य सफेद या पीला चन्दन लगाएं. अपने पास एक पीले रंग का रेशमी रुमाल रखें.
प्रॉपर्टी का व्यवसाय इस व्यवसाय का मुख्य ग्रह है- शनि. कुछ हद तक इसमें मंगल की भूमिका भी होती है. इस व्यवसाय में सफलता के लिए लाल रंग के हनुमान जी की स्थापना करें. नित्य प्रातः उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद बोल बोलकर एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगलवार को मजदूरों को हलवा पूरी बांटें.
सलाहकारिता का व्यवसाय यह व्यवसाय बुध, बृहस्पति और शुक्र से संबंध रखता है. लेकिन मुख्य रूप से यह बृहस्पति का व्यवसाय है. इस व्यवसाय में सफलता के लिए भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए. नित्य प्रातः शिव जी को सफेद या पीले फूल चढ़ाएं. इसके बाद "ॐ आशुतोषाय नमः" का जाप करें. अपने कार्यस्थल का रंग हल्का पीला या सफेद रखें.
लोहे, कोयले या पेट्रोल का व्यवसाय यह व्यवसाय शनि और कुछ हद तक मंगल का है. इस व्यवसाय में सफलता के लिए एक लोहे का छल्ला जरूर धारण करें. दाहिनी कलाई में काला रेशमी धागा बांधें या काले पट्टे वाली घड़ी बांधें. रोज रात में 108 बार "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें. शनिवार को तिलयुक्त भोजन का दान करें.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











