
कारसेवा में लगी थी गोली, अब न्योता मिलने पर Ayodhya निकले Asansol के अभय बर्णवाल
AajTak
भगवा लहराते हुए जय श्री राम के नारों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए श्रीराम आंदोलन में गोली खाने वाले कारसेवक अभय बर्णवाल. लोगों ने रास्ते में खाने के लिए सत्तू और ठेकुआ देकर विदा किया. उन्हें 33 साल पुराना वह दौर याद आ गया, जब दादी-नानी ने राम मंदिर आंदोलन में जाने के लिए ऐसे ही विदा किया था.
आसनसोल के मोहिसीला के रहने वाले 54 साल के अभय बर्णवाल हाथ में भगवा झंडा लहराते हुए जय श्री राम के नारों के साथ अयोध्या के लिए निकल पड़े हैं. 33 साल पहले वह करीब 21 साल के थे. उस दौरान भी वह अयोध्या के लिए इसी जोश से कारसेवा करने निकले थे. मगर, इतने सालों में देश में कई स्थितियां बदल चुकी हैं.
33 साल पहले जहां कारसेवकों पर गोलियां चली थीं, वहीं अब कारसेवकों को सम्मानित किया जा रहा है. उनके अयोध्या पहुंचने पर फूलों से स्वागत होगा. आज से 33 साल पहले विवादित स्थल पर श्रीराम मंदिर बनाने के लिए हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से कारसेवक हाथों में भगवा झंडा लेकर निकले थे.
यह भी पढ़ें- Indore से आए बवंडर बाबा की Ayodhya में धूम, बोले- Avenger नहीं ये है सनातन का रथ
आज वहां कानून के आदेश के बाद भव्य रामलला का मंदिर बनकर तैयार हो चुका है. 22 जनवरी को मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है. ऐसे में 90 के दशक में अयोध्या पहुंचे जिन कारसेवकों पर गोलियां चली थीं, आज उन पर उसी स्थल पर फूल बरसाए जाएंगे. उनका स्वागत किया जाएगा. उनको श्री रामलला के मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में सम्मानित किया जाएगा.
कारसेवकों और उनके परिजनों को दिया जा रहा है न्योता
हालांकि, इस बर्षों बाद मिली इस जीत और सफलता को देखने के लिए ऐसे बहुत सारे कारसेवक इस दुनिया में नही हैं. मगर, जो कारसेवक अभी जीवित हैं, उनको और जो मर चुके हैं उनके परिवार के एक-एक सदस्य को पूरे देश से ढूंढ़कर निमंत्रण दिया जा रहा है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











