
काम पर वापस लौटना चाहती हैं एक्ट्रेस शगुफ्ता अली, ऐसे किया रिएक्ट
AajTak
शगुफ्ता ने कहा- 'मैं एक बार फिर से काम करने के लिए ओपन हूं. मेरी जिंदगी को बनाए रखने के लिए मेरा सेट पर लौटना महत्वपूर्ण है.' उन्होंने कहा कि वो कुछ इंटरेस्टिंग काम की तलाश में हैं. कुछ लोगों ने उन्हें रोल्स के साथ अप्रोच भी किया है.
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने बीते दिनों अपने फाइनेंशियल क्राइसिस को लेकर बातचीत की थी. उन्होंने बताया था कि वो पिछले कुछ सालों से फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही हैं और गुजारा करने के लिए उन्होंने अपनी कार और ज्वैलरी तक बेच दी. साथ ही उनके पास काम भी नहीं है और वो डायबिटीज से पीड़ित हैं. जब ये खबर हर जगह फैली तो नीना गुप्ता, रोहित शेट्टी, जॉनी लीवर और डांस दीवाने के मेकर्स ने उन्हें फाइनेंशियल हेल्प भी की. अब ETimes को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो काम करना चाहती हैं. शगुफ्ता ने कहा- 'मैं एक बार फिर से काम करने के लिए ओपन हूं. मेरी जिंदगी को बनाए रखने के लिए मेरा सेट पर लौटना महत्वपूर्ण है.' उन्होंने कहा कि वो कुछ इंटरेस्टिंग काम की तलाश में हैं. कुछ लोगों ने उन्हें रोल्स के साथ अप्रोच भी किया है. शगुफ्ता ने कहा- 'मेरे पास जो कुछ भी आया है वो बाहर से है, शायद वो मेरी वित्तीय स्थिति के बारे में नहीं जानते थे. कुछ ऐसे भी हैं जो इसे अनदेखा करते हैं लेकिन फिर भी, मैं काम पर लौटना चाहती हूं और भगवान ने चाहा तो मैं जल्द ही लौटूंगी.'
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











