
काम के चलते उड़ गई नींद, महिला का दावा-30 साल से नहीं सोई
AajTak
क्या आप सोच सकते हैं कि कोई व्यक्ति 30 सालों तक एक भी रात नहीं सोए? वियतनाम की एक महिला का दावा है कि उन्होंने पिछले तीन दशकों से कभी नींद नहीं ली है. यह कहानी 'स्लीपिंग ब्यूटी' के उलट है, जहां राजकुमारी सोती ही रहती थी.
क्या आप सोच सकते हैं कि कोई व्यक्ति 30 सालों तक एक भी रात नहीं सोए? वियतनाम की एक महिला का दावा है कि उन्होंने पिछले तीन दशकों से कभी नींद नहीं ली है. यह कहानी 'स्लीपिंग ब्यूटी' के उलट है, जहां राजकुमारी सोती ही रहती थी. इस महिला ने अपने जीवन का अधिकांश समय जागते हुए बिताया है, और यह जानकर आपको हैरानी होगी कि ऐसा कैसे संभव हो पाया.
गुएन नगॉक माइ किम का दावा
ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के अनुसार, वियतनाम की 49 साल की गुएन नगॉक माइ किम (Nguyen Ngoc My Kim) का दावा है कि पिछले 30 वर्षों में उन्होंने कभी नींद नहीं ली. यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि उन्होंने अपने शरीर को अनुशासन और अभ्यास से ऐसा बना लिया है. यह सुनने में भले ही असामान्य लगे, लेकिन किम का कहना है कि इस स्तर तक पहुंचने में उन्हें कई साल लगे.
‘कभी न सोने वाली टेलर’ की पहचान
गुएन नगॉक माइ किम को 'कभी न सोने वाली 'टेलर' के नाम से जाना जाता है, और वह इसे नाम को गर्व के साथ स्वीकार करती हैं. किम बताती हैं कि दशकों से नींद न लेने के बावजूद उनके हेल्थ पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है. वह बिना सोए सामान्य जीवन जी सकती हैं और उन्हें नींद की कोई कमी महसूस नहीं होती है.
कैसे पड़ी जागने की आदत

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












