
काबुल में पाई-पाई को मोहताज लोग, फर्नीचर-किचन का सामान बेचकर पूरी कर रहे जरूरतें
AajTak
अफगानिस्तान में हालात सामान्य होने में अभी काफी वक्त लग रहा है. लोगों की कमाई का जरिया गायब है और ऐसे में कई लोग अपने घरों का सामान बेचने को मजबूर हो रहे हैं.
अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) का राज आए हुए एक महीना हो गया है, लेकिन जंग उससे काफी पहले से चल रही है. पिछले कुछ महीनों से अफगानिस्तान (Afghanistan) के अलग-अलग हिस्सों में कामकाज ठप पड़ा है, लोगों के पास कमाई का ज़रिया नहीं है. ऐसे में लोगों को घर का खर्च चलाने के लिए भी अपने घर का सामान बेचना पड़ रहा है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) में एक ऐसा बाज़ार है, जहां पर लोग अपने घरों का सामान ला रहे हैं. कोई बेड ला रहा है, कोई फर्नीचर तो कोई अपनी रसोई का सामान ला रहा है. हर कोई यहां बाज़ार में अपने इन सामानों को बेच रहा है, ताकि पैसा मिल जाए और खाना या अन्य ज़रूरी सामान को खरीद सकें. तालिबान का राज आने के बाद अफगानिस्तान में लंबे वक्त तक कैश का भी संकट रहा. लोग घंटों तक एटीएम या बैंक (Bank) की लाइन में खड़े थे, ताकि पैसा निकाल सकें. बाजार बंद थे, ऐसे में सामान लेने या बिक्री होने में भी काफी दिक्कतें आ रही थीं. अलग-अलग पाबंदियां होने से मुश्किलें अब जब तालिबान ने अपनी सरकार बना ली है, तब कुछ हदतक कामकाज शुरू हुआ है. लेकिन अभी भी काफी मुश्किलें हैं. कहीं महिलाओं को काम नहीं करने दिया जा रहा है, तो कहीं तालिबान के लड़ाकों द्वारा अलग-अलग पाबंदियां लगाई जा रही हैं. ऐसे में लोग अपने घरों का पुराना सामान बेचकर पैसा जुटाने में लगे हैं. आपको बता दें कि बड़ी संख्या में लोग तालिबान का राज आने के बाद देश को भी छोड़कर चले गए हैं. ऐसे में यहां रह रहे लोगों को कई तरह की मुश्किलें हो रही हैं. तालिबान ने लोगों से अपने काम पर लौटने, दफ्तरों में आने की अपील की है, लेकिन हर किसी को अभी भी डर ही लग रहा है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











