
काबुल में तालिबान का फरमान- महिलाओं को सिर्फ उसी काम की इजाजत, जो पुरुष नहीं कर सकते
AajTak
तालिबान ने एक बार फिर महिलाओं को लेकर नया फरमान जारी किया है. काबुल में किसी भी महिला को काम करने के लिए बाहर नहीं आने दिया जाएगा. तालिबान का कहना है कि जिन काम के लिए महिलाओं को रिप्लेस नहीं किया जा सकता है, बस वही काम करने की इजाजत होगी.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान की सरकार आने के बाद लगातार महिलाओं को लेकर नए-नए फरमान दिए जा रहे हैं. अब काबुल में आदेश दिया गया है कि महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए, अगर कोई ऐसा काम है जो पुरुष कर सकते हैं तो फिर महिलाओं की ज़रूरत नहीं है. काबुल (Kabul) के मेयर द्वारा कहा गया है कि जो काम पुरुष नहीं कर सकते हैं, महिलाओं को सिर्फ उसी काम की इजाजत दी जाएगी. अन्यथा महिलाओं को घर पर ही रहना होगा. VIDEO: No work for a woman if a man can replace her. Women municipal workers in Kabul will not be allowed to return to work unless they occupy "positions that men could not fill or that were not for men", says Taliban Mayor of Kabul. The other women must "stay at home" pic.twitter.com/w9kyQudyI0

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











