
'काबुल में घर-घर जाकर लोगों को उठाकर ले जा रहे तालिबानी', US एजेंसी का दावा
AajTak
काबुल समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में तालिबानी लड़ाकों द्वारा आम लोगों पर अत्याचार की खबरें भी आ रही हैं. इस बीच एक अमेरिकी एजेंसी का दावा है कि काबुल में तालिबानी ज़बरन लोगों को उठा रहे हैं.
अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद भले ही तालिबान दुनिया के सामने अपनी अच्छी छवि पेश करने की कोशिश में हो, लेकिन ज़मीनी हालात बिल्कुल अलग तस्वीर बयां करते हैं. काबुल समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में तालिबानी लड़ाकों द्वारा आम लोगों पर अत्याचार की खबरें भी आ रही हैं. इस बीच एक अमेरिकी एजेंसी का दावा है कि काबुल में तालिबानी ज़बरन लोगों को उठा रहे हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी एजेंसी Association of Wartime Allies के डायरेक्टर किम स्टेफिरी के हवाले से लिखा है कि तालिबान के लड़ाके काबुल में घर-घर जाकर लोगों को उठा रहे हैं और उसके बाद उन लोगों को कुछ पता नहीं लग रहा है. इसके अलावा कई अन्य पूर्व सैनिकों ने अपील की है कि अमेरिका को अफगानियों को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए. वर्ल्ड रिलीफ के वाइस प्रेसिडेंट जेनी यांग का कहना है कि एक भी अफगानी को उस ज़मीन पर छोड़ना काफी मुश्किल होगा. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिकी सेना 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से वापस आ जाएगी और वो अपने फैसले पर अडिग हैं. इस बीच तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की हालत देख दुनिया लगातार अमेरिका के फैसले की निंदा कर रही है. अमेरिका का इस वक्त पूरा फोकस काबुल से अपने लोगों और मित्र देशों के नागरिकों को निकालने पर है. अमेरिकी फोर्स ने काबुल एयरपोर्ट को अपने कब्जे में लिया हुआ है और वहां पर नागरिकों, फ्लाइट्स को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है. गौरतलब है कि तालिबान ने बीते दिन ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुनिया से अपील की थी कि उसे अफगानिस्तान की सरकार के रूप में मान्यता दी जाए. तालिबान ने सभी विदेशी और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा का वादा भी किया था.More Related News

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












