
काबुल में आज सरकार का ऐलान कर सकता है तालिबान, पंजशीर में अभी भी जारी है जंग
AajTak
काबुल स्थित राष्ट्रपति पैलेस में एक भव्य समारोह किया जाएगा, जिसमें नई सरकार का गठन होगा. तालिबान द्वारा इसकी तैयारी लंबे वक्त से की जा रही है. तालिबानी नेता एनामुल्ला समनगनी के मुताबिक, मुल्ला हिब्तुल्ला अखुंदजदा ही अफगानिस्तान का नया सुप्रीम लीडर होगा.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में आज यानी शुक्रवार से आधिकारिक तौर पर तालिबान (Taliban) का राज स्थापित हो सकता है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तालिबान दुनिया के सामने अपनी नई सरकार का ऐलान कर सकता है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, काबुल (Kabul) के राष्ट्रपति पैलेस में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हैं. राष्ट्रपति पैलेस (President Palace) में एक भव्य समारोह किया जाएगा, जिसमें नई सरकार का गठन होगा. तालिबान द्वारा इसकी तैयारी लंबे वक्त से की जा रही है. तालिबानी नेता एनामुल्ला समनगनी के मुताबिक, मुल्ला हिब्तुल्ला अखुंदजदा ही अफगानिस्तान का नया सुप्रीम लीडर होगा. तालिबान इस बार अफगानिस्तान में ईरान के मॉडल से सरकार बना सकता है. जहां एक सुप्रीम लीडर होगा और उसके अंतर्गत राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री सरकार को चलाएगा. तालिबान पहले ही कई अहम पदों, मंत्रालयों पर अपने लोगों की नियुक्ति कर चुका है. तालिबान की ओर से अब दुनिया के अलग-अलग देशों से संपर्क साधा जा रहा है. तालिबान ने देशों को भरोसा दिलाया है कि सभी देश अपनी एम्बेसी को चालू रखें किसी को कोई नुकसान नहीं होगा. स्थानीय स्तर पर भी तालिबान लोगों से काम पर लौटने की अपील कर रहा है. पंजशीर में अब भी गर्म है माहौल एक तरफ तालिबान काबुल में सरकार बनाने में जुटा है, तो दूसरी ओर पंजशीर (Panjshir) इलाके में वह नॉर्दर्न एलायंस का सामना कर रहा है. पंजशीर अभी तक तालिबान के कब्जे में नहीं आया है, वह लंबे वक्त से इसे पाने की कोशिश में है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











