
काफी बड़ा था इस महिला का माथा, 5 लाख रुपये खर्चकर 3 सेमी छोटा करा लिया
AajTak
करीब ढाई घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने महिला के हेयरलाइन को खिसका दिया जिसकी वजह से उनका माथा 3 सेमी छोटा हो गया.
एक महिला को अपने माथे (Forehead) का आकार काफी बड़ा लग रहा था जिसकी वजह से उन्होंने 5 लाख रुपये खर्च कर माथे की सर्जरी करवा ली. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डॉक्टरों ने सर्जरी करके महिला के माथे को तीन सेमी छोटा कर दिया. (सभी फोटो साभार- tiktok.com/camillacolbro) डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कैमिला कोलेमैन ब्रूक्स नाम की महिला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में रहती हैं. उनके माथे की ऊंचाई 8.5 सेमी थी. सर्जरी कराकर उन्होंने इसे 3 सेमी घटा लिया है. आमतौर पर एक अमेरिकी महिला के माथे की ऊंचाई 6 सेमी होती है. दो बच्चों की मां कैमिला ने बताया कि आकार की वजह से उन्हें अपना चेहरा पसंद नहीं आ रहा था. वह पिछले 10 साल से इसको लेकर चिंतित रहती थी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











