
कानपुर: MBA छात्रा संग ऑनलाइन क्लास में छेड़खानी, अश्लील बातें, प्रोफेसर पर FIR
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित STEP-HBTI संस्थान की एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित STEP-HBTI संस्थान की एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि वह प्रोफेसर की गंदी हरकतों की वजह से काफी परेशान हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) छात्रा ने पुलिस को बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास चल रही थी. इस दौरान सभी छात्राओं की तरह उसका मोबाइल नंबर भी संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर के पास पहुंच गया. उसने बताया कि कई बार ऑनलाइन क्लास के दौरान प्रोफेसर ने उससे छेड़खानी की. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) छात्रा ने आरोप लगाया है कि क्लास के बाद में प्रोफेसर उससे फोन पर अश्लील बाते करता था और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव भी डालता था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












