
कानपुर: BJP महिला विधायक प्रतिभा शुक्ला का सपा में जाने से इनकार, खबरों को भ्रामक बताया
AajTak
BJP Mla Pratibha Shukla: प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर विरोधियों की ओर से मेरे सपा में जाने की भ्रामक और असत्य खबरें प्रसारित की जा रही हैं. इस संदर्भ में मुझे कहना है कि मैं भारतीय जनता पार्टी की ईमानदार निष्ठावान नेता हूं. मैं पूरी जिंदगी भाजपा में रहूंगी.
यूपी में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर कानपुर देहात की अकबरपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक के भी सपा में शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












