
कानपुर पुलिस ने बंदरों से मानी हार, कमिश्नर दफ्तर में लगाए गए लंगूर के पोस्टर
AajTak
कानपुर पुलिस बंदरों से हार गई है. यही वजह है कि कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस ने अब बंदरों को भगाने के लिए लंगूर की तस्वीर का सहारा लिया है. कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में बंदरों ने सालों से आतंक फैला रखा है. चारों तरफ पुलिस की ऑफिसों में फाइलें फाड़ देते हैं. फाइलों के कवर फाड़ देते हैं.
अपराधियों का एनकाउंटर करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों बंदरों से परेशान है. कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस ने अब बंदरों को भगाने के लिए लंगूर की तस्वीर का सहारा लिया है. कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में बंदरों ने सालों से आतंक फैला रखा है. चारों तरफ पुलिस की ऑफिसों में फाइलें फाड़ देते हैं. फाइलों के कवर फाड़ देते हैं.
यहां तक की पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आने वालों के झोले छीन ले जाते हैं. पुलिसकर्मियों ने इन बंदरों को भगाने के कई जुगाड़ किए. नगर निगम को भी सूचना दी लेकिन बंदरों पर काबू नहीं पा जा सका. आखिर हारकर अब पुलिस ने अपने ऑफिस में चारों तरफ लंगूर के पोस्टर होल्डिंग लगवा दिए हैं.
कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में ज्वाइंट सीपी के दोनों ऑफिस हैं. डीसीपी वेस्ट का ऑफिस है. इसके अलावा यहां दर्जनों ऑफिस है. यहां बंदर ऑफिस में घुसकर पुलिसकर्मियों की फाइलें फाड़ देते हैं. बाहर सैकड़ों की संख्या में गाड़ी खड़ी होती हैं. उनके गद्दी कवर फाड़ देते हैं. नतीजन पुलिसकर्मी बहुत ही तंग आ गए थे.
कानपुर पुलिस कमिश्नर के अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के आसपास चारों तरफ लंगूर बंदरों के पोस्टर लगवाए हैं. 3 फुट के होर्डिंग लंगूर के कटआउट को पेड़ों पर टांगा गया है. देखा जाता है कि लंगूर को देखकर बंदर भाग जाते हैं. अब देखना यह होगा कि आखिर इनका कितना असर देखने को मिलता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







