कानपुर: पति ने पीटकर घर से निकाला, महिला ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप
AajTak
कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की जांच में जुटी गई.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक बहू ने पिता समान ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि ससुर ने पहले उसे पति से पिटवाया फिर घर से बाहर निकालवा दिया. इसके बाद वो कहीं दूसरी जगह पर रहने लगी और उसका पति वहां पर भी उसे ताले में बंद करके रखा. लेकिन ससुर किसी तरह से वहां भी पहुंच जाता और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देता. एक दिन बड़ी मुश्किल से मौका पाकर पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी. एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, यह मामला कानपुर के चकेरी का है. कोयला नगर में रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर उसपर गलत नजर रखता था. ससुराल में उसे टॉर्चर किया जाता तो कभी पति से पिटवाया जाता.
भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








