
कानपुर देहात: मंदिर परिसर में फंदे से लटकता मिला गोरक्षक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक मंदिर परिसर के अंदर गौरक्षक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है. मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव का है. एक तरफ वारदात के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं तो वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक मंदिर परिसर के अंदर गौरक्षक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है. मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव का है. एक तरफ वारदात के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं तो वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.
परिजनों के मुताबिक 10 दिन पहले ही गौरक्षक ने अवारा मवेशियों को मार रहे ग्रामीणों का वीडियो बनाकर थाने में शिकायत की थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. थाने में शिकायत करने के बाद गौरक्षक को जान से मारने की धमकी मिल रही थी. इस बीच ही शनिवार को मंदिर परिसर में उसकी लाश मिली.
जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले 52 वर्षीय राजेश द्विवेदी का शव घर के सामने मन्दिर परिसर में खूंटे से लटका मिला. मृतक राजेश के बेटे अंकित का कहना है कि उनके पिता गौ रक्षक थे. वे घायल और आवारा जानवरों को लाकर बांध लिया करते थे और उसका इलाज किया करते थे.
अंकित ने बताया कि 10-15 दिन पहले गांव के कुछ लोग आवारा जानवरों को मार रहे थे. अंकित के पिता ने उनका विरोध किया और वीडियो बनाकर थाने में शिकायत की. जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की गई थी, वे लागातार धमका रहे थे. जान से मारने की धमकी दे रहे थे.
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने राजेश की कोई सुनवाई नहीं की. पुलिस ने उन्हें गांव के कुछ गवाहों के साथ बुलाया था, लेकिन जाने के पहले ही उनकी हत्या कर दी गई. गौ रक्षक की हत्या की जानकारी पर गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
घटना के बाद गांव में 3-4 थाने की पुलिस, SOG टीम और एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया मामले की बारीकी से जांच कर गांव वालों से भी पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले में कानपुर देहात के एएसपी का कहना है कि इस मामले में तहरीर पर 5-7 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








