
कानपुर: दर्द से तड़प रही थी खून से लथपथ महिला, दारोगा जी ने पहले लिए बयान, फिर मोपेड से भेजा अस्पताल
AajTak
यूपी के कानपुर में खून से लथपथ महिला को फौरन अस्पताल पहुंचाने की बजाय दारोगा जी ने पहले उसके बयान दर्ज किए. इसके बाद मोपेड से महिला को पांच किलोमीटर दूर अस्पताल भेजा. वहीं आरोपी को पुलिस जीप से ले गई.
यूपी के कानपुर में पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई है. कानपुर के गोविंद नगर इलाके में ज्योति नाम की महिला को उसके प्रेमी अवधेश ने चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था. आरोपी ने ज्योति को पेट पर वार किए. ज्योति खून से लथपथ हो गई. इसके बाद लोगों ने आरोपी अवधेश को पकड़ लिया. इसके बाद सूचना पुलिस को दी.
जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे दारोगा अरुण कुमार राठी ज्योति को फौरन अस्पताल भेजने की जगह रजिस्टर में उसके बयान दर्ज करने लगे. दारोगा ने आरोपी अवधेश को पहले जीप में बैठाया, फिर ज्योति के पास आकर उसके बयान दर्ज करने लगे. इस दौरान ज्योति को चक्कर आ रहे थे, उसकी हालत बिगड़ रही थी. बयान दर्ज करने के बाद ज्योति को हॉस्पिटल भेजने के लिए दारोगा जी को कोई गाड़ी नहीं मिली तो वहां से एक मोपेड वाले को रोका.
खून से लथपथ ज्योति को दारोगा ने पांच किलोमीटर दूर हैलट हॉस्पिटल मोपेड से भेजा. इस दौरान ज्योति की हालत खराब हो गई. बताया जा रहा है कि ज्योति का उसके पति विजय से दो साल से विवाद चल रहा है. वह पति से अलग रहती है. इसी बीच ज्योति का अवधेश से प्रेम संबंध हो गया. कुछ दिनों से ज्योति अवधेश को नजरअंदाज कर रही थी, इसी से नाराज होकर उसने ज्योति को चाकुओं से गोद डाला. खून ज्यादा बहने से हॉस्पिटल में उसकी हालत गंभीर है. इस मामले में एसीपी विशाल पांडे का कहना है कि आरोपी को जीप से भेजना जरूरी था.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








