
कानपुर: ठेके के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग सिखा रही थी पुलिस, शराबियों ने धुन दिया
AajTak
कानपुर के घाटमपुर इलाके में श्रीनगर गांव में शराब ठेके पर मौजूद लोगों को पुलिस मास्क नहीं लगाने पर चालान करने की चेतवानी दे रही थी. बस फिर क्या था शराबियों को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने मिलकर दरोगा इमरान और सिपाहियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा.
कोरोना काल में मास्क नहीं पहनने पर कानपुर में पुलिस आम लोगों का चालान काट देती है लेकिन ऐसा लगता है शराबियों पर पुलिस की एक नहीं चलती है. शराब के ठेके पर शराबियों को सोशल डिस्टेंसिंग सिखाना पुलिस को भारी पड़ गया. शराबियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल कानपुर के घाटमपुर इलाके में श्रीनगर गांव में शराब ठेके पर मौजूद लोगों को पुलिस मास्क नहीं लगाने पर चालान करने की चेतावनी दे रही थी. बस फिर क्या था शराबियों को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने मिलकर दारोगा इमरान और सिपाहियों को दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया. सिपाही ठेके पर शराबियों को समझाते रहे लेकिन गांववाले उनको मारते रहे. पुलिस से मारपीट की सूचना पर थाने से मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रधान के बेटे समेत 50 अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है और दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












