
कानपुर: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, जन्म के बाद वॉर्मर मशीन में रखा मासूम, बुरी तरह झुलसने से मौत
ABP News
Kanpur News: परिजनों ने आरोप लगाया कि दोपहर बाद बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ था लेकिन, जन्म के कई घंटों बाद भी उन्हें बच्ची को नहीं दिखाया गया. परिजनों ने जब ज़िद की तो देर शाम स्टाफ ने जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में घर में किलकारी गूंजने की खुशी अचानक मातम में बदल गई. नर्सिंग होम की भारी लापरवाही नवजात बच्ची की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई. प्रसव के बाद नवजात बच्चे को NICU के वार्मर मशीन में रखा गया था. जहां वार्मर मशीन के ओवर हीट होने से नवजात बच्ची बुरी तरह से झुलस गई. मौत के बाद बच्ची का पूरा शरीर काला पड़ गया था.
इस घटना के बाद कोहराम मच गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि दोपहर बाद बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ था लेकिन, जन्म के कई घंटों बाद भी उन्हें बच्ची को नहीं दिखाया गया. परिजनों ने जब ज़िद की तो देर शाम स्टाफ ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
(खबर अपडेट हो रही हैं)













