
कातिल मुस्कान, खतरनाक प्लान... कैसे स्पेशल सेल के शिकंजे में आई डॉन की महबूबा खुशनुमा उर्फ नेहा
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग के शार्पशूटर बॉबी कबूतर के साथ-साथ उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी गिरफ्तार किया है. खुशनुमा उर्फ नेहा गैंग की अहम कड़ी थी. इस क्राइम नेटवर्क में उसकी अपनी पहचान थी. जानिए लेडी डॉन नेहा की कहानी.
सोशल मीडिया पर उसकी मुस्कुराती तस्वीरें मौजूद हैं. उसका ग्लैमरस अंदाज अलग दिखता है. वो इंस्टाग्राम रील्स में हर दिन दिखाई देती है. लेकिन ये उसकी जिंदगी का महज एक पहलू है. असल में पर्दे के पीछे वो हसीना एक खतरनाक साजिश का हिस्सा है. हम बात कर रहे हैं लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग के शार्पशूटर बॉबी कबूतर की महबूबा खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की. जिसे पुलिस अब 'लेडी डॉन' के नाम से पहचान रही है. इल्जाम है कि वह सात साल से फरार कुख्यात शार्पशूटर महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर की सबसे भरोसेमंद साथी थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जब बॉबी कबूतर को दबोचा, तो उसके साथ नेहा भी शिकंजे में आ गई. इस गिरफ्तारी ने न सिर्फ एक फरार गैंगस्टर की कहानी को अंजाम तक पहुंचा दिया, बल्कि लॉरेंस के गैंग में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का नया सच भी सामने ला दिया.
नेहा की भूमिका करीब सात साल से महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर दिल्ली पुलिस को चकमा दे रहा था. वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा, फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके चकमा देता रहा और टेक्निकल सर्विलांस से अक्सर बचकर निकलता रहा. पुलिस का दावा है कि फरारी के पूरे टाइम में खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा उसकी मददगार बनी रही. बॉबी के छिपने के इंतजाम से लेकर गैंग मेंबर्स के बीच कम्युनिकेशन तक, हर मामले में नेहा का रोल अहम था. स्पेशल सेल के मुताबिक, वह गैंग के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट और संपर्क सूत्र का काम करती थी.
कौन है बॉबी कबूतर? 45 साल के महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर का नाम दिल्ली की क्राइम फाइलों में करीब एक दशक से दर्ज है. पूर्वोत्तर दिल्ली के चौहान बांगर इलाके में कबूतर पालने के शौक के कारण उसे 'बॉबी कबूतर' कहा जाने लगा. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह कम से कम छह हत्या मामलों में वांछित था.दिल्ली की घनी गलियों से निकलकर वह गैंग और जुर्म की दुनिया में बड़ा नाम बन गया.
जाफराबाद डबल मर्डर का आरोप 16 दिसंबर 2025 को जाफराबाद में दो भाइयों- फजील और नदीम की हत्या ने सनसनी फैला दी थी. स्कूटर सवार दोनों भाइयों पर 48 राउंड फायरिंग हुई थी, जिनमें से 35 गोलियां उन्हें लगीं थीं. उनमें से एक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा था. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में बॉबी कबूतर मुख्य शूटरों में शामिल था. इस घटना के बाद उसकी तलाश और तेज हो गई थी.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा नाम जांच एजेंसियां 2022 में पंजाबी सिंगर-रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या से जुड़े घटनाक्रम में भी बॉबी को संदिग्ध मानती हैं. आरोप है कि उसने वारदात से पहले मूसेवाला की रेकी कर मूवमेंट और रूट की जानकारी जुटाई थी. मई 2022 में हुई इस हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था. पुलिस अब हथियार सप्लाई में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







